को-स्टार संग बेहद बोल्ड सीन दे चुकी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, जानिए कौन कौन है लिस्ट में शामिल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेस को-स्टार संग बेहद बोल्ड सीन दे चुकी हैं। इस लिस्ट में अमप्राली दुबे से लेकर मोनालिसा तक का नाम शामिल है।

Bold Bhojpuri Actress
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव 

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी हॉट एंड बोल्ड सीन अब कोई नई बात नहीं है। अब अक्सर भोजपुरी फिल्मों में बोल्ड और इंटिमेट सीन देखने को मिल जाते हैं। भाजपुरी एक्ट्रेसेस की अपनी कातिलाना अदाओं के दम पर देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आज हम आपको भोजपुरी की उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में को-स्टार संग बेहद बोल्ड सीन दिए हैं।  

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म 'मोकामा 0 किमी' में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ बोल्ड सीन दिए हैं। अभिनेत्री ने साल 2014 में निरहुआ के साथ 'निरहुआ हिंदुस्तानी ’ फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। अब तक दोनों कई भोजपुरी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2015 में आम्रपाली ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।

रानी चटर्जी

बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी ने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म 'जानम' में हॉट सीन किए थे। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें कई रोमांटिक सॉन्ग थे। रानी 'ससुरा बड़ा पैसावाला, 'सीता', 'देवरा बड़ा सतावेला’और 'रानी नंबर 786’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह को ज्यादातर भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह के साथ फिल्मों में देखा गया है। हालांकि, वह खेसारी लाल यादव के साथ ‘आई लव यू रानी’ सॉन्ग में बोल्ड सीन दे चुकी है।  अक्षरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में भोजपुरी फिल्म 'प्राण जाए तो वचन ना जाए' से की थी। अक्षरा अब भोजुपरी की सबसे पॉपुलर एक्टेसेस में से एक हैं। 

 काजल राघवानी

काजल राघवानी अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। काजल अभिनेता निरहुआ के साथ एक रोमांटिग सॉन्ग में हॉट सीन में नजर आई हैं, जिसका नाम‘Mai Re Bathata Kamariya’ है। दोनों पर यह गाना फिल्म में 'पटना से पाकिस्तान' में फिल्माया गया था। इस फिल्म में एक साधारण व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पूरे परिवार को आतंकवादी हमले में खो देता है।
 

मोनालिसा

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी कातिलाना अदाओं के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई आइटम नंबर में भी हॉट अदाएं दिखाई हैं। मोनालिसा फिल्म 'सरकार राज' में पवन सिंह के साथ एक दृश्य के लिए बोल्ड सीन दे चुकी हैं। इस एक्शन-पॉलिटिकल-रोमांटिक ड्रामा में काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी जैसे एक्ट्रेस प्रमुख भूमिकाओं में थीं। मोनालिसा को विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह अब सबसे ज्यादा फीस लने वाली भोजपुरी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

अगली खबर