Radhe Bhojpuri Film: सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है अरविंद अकेला कल्लू- रवि किशन की राधे, जानिए क्या है खास

Radhe Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म राधे दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। राधे फिल्म बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी...

Radhe Film
Radhe Film 
मुख्य बातें
  • रवि किशन, अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म राधे सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।
  • फिल्म में दो एक्टर होने के बावजूद लीड एक्टर हाथी है।
  • फिल्म में नेहा श्री और प्रियंका पंडित भी बोल्ड अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड फिल्में जहां अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं, रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म राधे सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है। गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। 

राधे मूवी में पहली बार रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू एक साथ नजर आए हैं। फिल्म में नेहा श्री और प्रियंका पंडित भी बोल्ड अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। राधे फिल्म बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के गाने को म्यूजिक रितेश ठाकुर ने दिया है। 

RADHE | Bhojpuri Movie | Official Teaser|Ravi Kishan,Arvind Akela "Kallu",Neha Shree,Priyanka Pandit - YouTube
 
हाथी का नाम है राधे
फिल्म का टाइटल राधे है। फिल्म में राधे किसी इंसान नहीं बल्कि एक हाथी का नाम है। फिल्म में रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू होने के बावजूद लीड रोल में भी हाथी ही है। फिल्म को नेहा श्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस भी है। फिल्म के गाने 'थाली में सतू सान के’को पांच लाख से अधिक यूट्यूब पर व्यूज मिले हैं। 

Radhe राधे | Bhojpuri Full Movie | Ravi Kisan, Arvind Akela Kalu | bhojpuri superhit movie - YouTube

पवन सिंह की फिल्म भी होगी रिलीज
भोजपुरी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अब पवन सिंह की फिल्म एक दूजे के लिए 2 रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्‍म के ट्रेलर के अनुसार, ‘एक दूजे के लिए 2’ की कहानी सामाजिक संस्‍कारों और आधुनिकता के बीच सामंजस्‍य बिठाने वाली है। 

पवन सिंह को प्‍यार तो सहर अफसा से होता है, लेकिन परिवार के तथाकथित शान की वजह से शादी मधु शर्मा से होती है। ऐसे में एक साथ कई जिंदगियां बर्बाद होती है। 

अगली खबर