Top 5 Bhojpuri films 2019: इस साल छाई रहीं ये 5 भोजपुरी फ‍िल्‍में, खेसारी लाल का खूब चला जादू

भोजपुरी
Updated Dec 30, 2019 | 18:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Top 5 Bhojpuri films 2019: साल 2019 में ना केवल भोजपुरी गानों ने बल्कि कई भोजपुरी फ‍िल्‍मों हिंदी फ‍िल्‍मों को टक्‍कर दी। 2019 में कई भोजपुरी फ‍िल्‍मों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

Top 5 Bhojpuri films
Top 5 Bhojpuri films 

Top 5 Bhojpuri films 2019: भोजपुरी स‍िनेमा के ल‍िए साल 2019 काफी खास रहा। इस साल ना केवल भोजपुरी गानों ने बल्कि कई भोजपुरी फ‍िल्‍मों हिंदी फ‍िल्‍मों को टक्‍कर दी। कई गानों को लाखों व्‍यूज मिले तो कई फ‍िल्‍मों ने सफलता के कीर्तिमान रचे। 2019 में कई भोजपुरी फ‍िल्‍मों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी ही फ‍िल्‍मों पर-

प्रेम विवाह: इस साल रिलीज हुई भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की फ‍िल्‍म प्रेम विवाह दर्शकों को खूब पसंद आई  इस खेसारी की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म माना गया। यूट्यूब पर इस फ‍िल्‍म को 46 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 

निरहुआ IPS: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फ‍िल्‍म निरहुआ IPS ने भी दर्शकों के दिलों मे जगह बनाई। इस फ‍िल्‍म में निरहुआ आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आए थे और उनका ये अंदाज काफी पसंद किया गया था। फ‍िल्‍म को यूट्यूब पर दो करोड़ 31 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

लंदन वाली दुल्हनिया: भोजपुरी के एक्‍टर चिंटू पांडेय की फ‍िल्‍म लंदन वाली दुल्हनिया भी इस साल की रोमांटिक और सफल फ‍िल्‍म मानी जाती है। यूट्यूब पर इसे 12 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

भाग खेसारी भाग: खेसारी लाल यादव की एक दूसरी फ‍िल्‍म भाग खेसारी भाग भी इस साल टॉप पर रही। यह ना केवल अपनी कहानी बल्कि गानों की वजह से पसंद की गई। इस फ‍िल्‍म को भी यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है। 

मैंने उनको साजन चुन लिया: 2019 में भोजपुरी एक्‍टर पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह की फ‍िल्‍म मैंने उनको साजन चुन लिया महीने भर तक सिनेमाघरों में जमी रही और व्‍यूज के मामले में भी कीर्त‍िमान स्‍थापित कर गई। यूट्यूब पर इसे चार करोड़ बार देखा जा चुका है।

अगली खबर