जानिए कैसे भोजपुरी एक्‍टर अरविंद का नाम पड़ा 'अरविंद अकेला कल्लू'

भोजपुरी स‍िनेमा के द‍िग्‍गज एक्‍टर अरविंद के नाम के साथ कैसे जुड़ा अकेला और कल्‍लू, जानिए इसकी पूरी कहानी।

Arvind akela Kallu
Arvind akela Kallu 

Bhojpuri Actor Arvind Akela Kallu: भोजपुरी स‍िनेमा के द‍िग्‍गज एक्‍टर अरविंद अकेला कल्‍लू को आज कौन नहीं जानता है। वह भोजपुरी के ऐसे एक्‍टर हैं जिनकी फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर खूब धूम मचाती हैं। उनके गाने आए दिन यूट्यूब पर कीर्तिमान बनाते हैं और शादी पार्टियों में बजाए जाते हैं। अरविंद की दीवानगी भोजपुरी के फैंस में गजब की है और उनकी फॉलोइंग बॉलीवुड स्‍टार्स की तरह है। 

बता दें कि उनका नाम केवल अरविंद था और वक्‍त के साथ साथ बाकी के शब्‍द जुड़ते चले गए। अरविंद के नाम के साथ कैसे जुड़ा अकेला और कल्‍लू, इसके पीछे पूरी कहानी। हाल ही में हमारी सहयोगी वेबसाइट नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन को द‍िए साक्षात्‍कार में अ रविंद ने इस बात का खुलासा किया।

अरविंद ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उन्‍हें लोग इसी नाम से बुलाते थे ले‍किन थोड़े बड़े हुए तो लोगों ने कहा कि गायक लागों के नाम कुछ अलग तरह के होते हैं। इसके बाद नाम के साथ अकेला शब्‍द लग गया। दोस्‍तों ने तारीफ की तो यह शब्‍द जुड़ा रहा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu) on

घर के आसपास के लोग हमेशा के कल्‍लू बुलाते थे। कल्‍लू नाम काफी चर्चित था तो मैंने खुद इसे जोड़ लिया। अब पूरा नाम हो गया अरविंद अकेला कल्‍लू। इसके बाद नाम का सिलसिला यहां नहीं थमा। फैंस ने उनके कल्‍लू नाम को कलुआ पुकारना शुरू कर दिया। कल्‍लू ने कहा कि फैंस के प्‍यार के आगे कुछ भी नहीं है। फैंस प्‍यार से कलुआ कहते हैं तो अच्‍छा लगता है। 

अगली खबर