Nirahua Wife: तीन बच्चों के पिता है दिनेश लाल यादव, लाइमलाइट से दूर रहती हैं निरहुआ की पत्नी मंशा

Bhojpuri Actor Nirahua Wife:भोजपुरी एक्टर निरहुआ वैसे तो खूब पॉपुलर हैं। लेकिन उनके फैमली की चर्चा कम ही होती है। निरहुआ खुद भी परिवार को इंडस्ट्री की चमक-धमक से दूर रखते हैं।

Bhojpuri Actor Nirahua
भोजपुरी एक्टर निरहुआ  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा देवी है
  • तीन बच्चों के पिता है दिनेश लाल यादव
  • आम्रपाली और पाखी हेगड़ के साथ जुड़ चुका है निरहुआ का नाम

Dinesh Lal Yadav Wife and Affair: भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भोजपुरी इंडस्ट्री में दबदबा है। वह इंडस्ट्री के सफल और मशहूर स्टार हैं। निरहुआ न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि आवाज के लिए भी मशहूर हैं। निरहुआ इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जो रील और रियल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। निरहुआ शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता भी हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा है। इसका कारण यह है कि निरहुआ अपनी फैमली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी फैमली के साथ निरहुआ की कम ही फोटो-वीडियो देखने को मिलती है। यही कारण है कि एक्टर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

मंशा है निरहुआ की पत्नी

भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले ही निरहुआ की शादी हो चुकी थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है। निरहुआ ने कई इंटरव्यू दिए लेकिन अपनी फैमली लाइफ को लेकर उन्हेंने ज्यादा खुलासा नहीं किया।खबरों की माने तो मंशा के साथ निरहुआ की शादी 2000 में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटों का नाम आदित्य व अमित है और बेटी का नाम अदिति है। निरहुआ की पत्नी मंशा लाइटलाइट से पूरी तरह से दूर रहती हैं। निरहुआ गाजीपुर के एक गांव टंडना से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन फिलहाल वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

इस एक्ट्रेस का अफेयर की होती है चर्चा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

इंडस्ट्री में निरहुआ के अफेयर की चर्चा आए दिन खबरों रहती है। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ उनके अफेयर की चर्चा खूब सुनने को मिलती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती है। आम्रपाली के साथ निरहुआ सोशल मीडिया पर खूब फोटो शेयर-वीडियो शेयर करते हैं। कुछ लोग तो आम्रपाली को ही उनकी पत्नी समझते हैं।

आम्रपाली के पहले भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े संग निरहुआ के अफेयर की चर्चा थी। खबर तो यह भी थी निरहुआ और पाखी ने शादी कर ली है। लेकिन बाद में यह खबर महज अफवाह निकली।

अगली खबर