अपने गाने से सबको नचा रहीं भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह, देखें उनके टॉप गाने की लिस्ट

Akshara singh superhit songs: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फैंस के बीच खूब पॉपुलर हो चुकी हैं। एक समय था जब उन्हें सिर्फ एक्टिंग के लिए जाना जाता था। लेकिन आज अक्षरा फैंस के बीच फैशन आइकन और सिंगर के तौर पर भी जानी जाती हैं। अक्षरा के सुपरहिट गाने यूट्यूब पर अक्सर छाए रहते हैं।

Akshara singh superhit songs
अक्षरा ने सैड, रोमांटिक, रैप, होली, नवरात्रि से लेकर छठ के कई भोजपुरी गाने गाए 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर छाईं अक्षरा
  • एक्टिंग के साथ सिंगिंग के लिए फेमस हुई अक्षरा
  • अक्षरा सिंह सैड, रोमांटिक, रैप हर तरह के गाने गाती हैं

Akshara singh superhit songs: भोजपुरी एक्ट्रेस की लिस्ट में फिलहाल अक्षरा सिंह का नाम टॉप पर है। फिर चाहे फिल्म को लेकर हो, फैन फॉलोइंग को लेकर हो, फैशन आइकन के तौर पर हो या फिर गाने को लेकर हो। अक्षरा की कामयाबी शिखर पर है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत में सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। लेकिन बीते कुछ साल में उनके हुनर को फैंस का खूब सपोर्ट मिला और अक्षरा ने एक के बाद एक सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी। अक्षरा ने सैड, रोमांटिक, रैप, होली, नवरात्रि से लेकर छठ के कई भोजपुरी गाने गाए। अब तो आए दिन उनके नए नए गाने रिलीज होते रहते हैं।

Also Read: Pawan Singh-Akshara Love Story: अधूरी रह गई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी, जानें क्या रही वजह

बिग बॉस ओटीटी से बढ़ी पॉपुलैरिटी
अक्षरा सिंह ने कम समय में ही कामयाबी हासिल कर ली। बिग बॉस ओटीटी के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। रिपोर्ट्स की माने तो अब उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं। अक्षरा ने 2011 में भोजपुरी फिल्म 'प्राण जाई पर वचन ना जाई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में काम करने के साथ साथ अक्षरा ने कई फिल्मों और एलबम को आवाज देना शुरू किया। 2016 में रिलीज हुआ उनका एलबम 'दिल बोले बम बम' खूब फेमस हुआ। 

Also Read: Pakhi Hegde Movies: पाखी हेगड़े की ये फिल्में बार-बार देखने पर भी नहीं करती बोर

1. फलनवा के बाप सपनवा में आता है (Falanwa Ke Beta Sapanwa Me Aata Hai)- अक्षरा सिंह का इतना हिट रहा था कि इस गाने का दूसरा पार्ट फलनवा के बाप सपनवा में आता है 2 भी रिलीज किया गया। 
2. कॉल करे का (Call Kare Kya)- अक्षरा सिंह के कॉल करे क्या गाने को फैंस ने खूब पसंद किया। इस गाने को यूट्यूब पर 209 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
3. इधर आने का नहीं (Idhar Aane Ka Nahi)- जब ये गाना रिलीज हुआ था तो फैंस की जुबां पर बस एक ही सुर थे मैंने ना बुलाया इधर आने का नहीं। ये गाना अक्षरा के तमाम सुपरहिट सॉन्ग में एक है। यूट्यूब पर गाने को 368 मिलियन लोग देख चुके हैं।
4.अरे वाह (Arrey Wah)- अरे वाह गाने में तो अक्षरा सिंह का बिल्कुन नया अंदाज देखने को मिला था। इस गाने के जरिए उन्होंने पूर्व प्रेमी पवन सिंह को भी निशाने में लिया था। 


5.दोष नईखे बंगलिनिया के- ये गाना भी अक्षरा के कई गानों की तरह खूब चर्चा में रहा था। इंस्टा पर  दोष नईखे बंगलिनिया के गाने पर खूब रील भी बनाए गए थे।

अक्षरा सिंह के इन गानों से अलग सैड सॉन्ग, रोमांटिक सॉन्ग, रैप, होली और नवरात्रि पर गाने से लेकर छठी मैया के लिए गाए कई भजन भी हैं।

अगली खबर