Akshara Singh Lehenga Photo: लहंगे में दुल्हन से कम नहीं लगती अक्षरा सिंह, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें

Akshara Singh Lehenga Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का वैसे तो हर अवतार देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती है लेकिन लहंगे में वह किसी दुल्हन से कम नहीं लगती है। लहंगे में अक्षरा इन फोटोज को देख आप अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाएंगे।

Akshara singh
अक्षरा सिंह  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लहंगे में परी से कम नहीं लगती अक्षरा
  • अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगाता है लहंगा
  • इंडियन अटायर में खूब जचती है अक्षरा सिंह

Bhojpuri Actress Akshara Singh Lehenga Photo: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी और टैलेंटेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिर्फ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा के नए-नए गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं। लेकिन काम के अलावा अक्षरा सिंह अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। नए और स्टाइलिश अटायर में अक्षरा हमेशा ही फोटोशूट कराती रहती है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। वैसे तो अक्षरा पर हर लुक और हर अटायर खूब जचता है। लेकिन बात करें लहंगे की तो इसमें वह कमाल की खूबसूरत लगती है। लंहगे में अक्षरा को देख आप तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।

अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगाता है लहंगा

अक्षरा के किलर लुक तो आपने काफी देखे होंगे। वेस्टर्न से लेकर हाई स्लिट गाउन और कई तरह के अटायर में अक्षरा आए दिन फोटो-वीडियो शेयर करती है। लेकिन बात करे लहंगे की तो लहंगा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लहंगे में अक्षरा का कातिलाना अवतार देख आप भी अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाएंगे। यही कारण है कि लहंगे में फोटो शेयर करते ही उनके पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में तारीफों की झड़ी लग जाती है। यहां हम आपको दिखा रहे हैं अक्षरा के वो फोटोशूट जिसे उन्होंने लहंगे में कराया और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

व्हाइट लहंगे में परी लग रहीं अक्षरा

व्हाइट कलर के इस लहंगे में अक्षरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। इस लहंगे में सादगी से भरा उनका खूबसूरत चेहरा, मासूमियत और शर्मीली निगाहों ने फैंस का दिल जीत लिया।

पीले लहंगे में देख फैंस हुए मदहोश

पीले रंग के इस लहंगे में भी अक्षरा का यह देसी अवतार देख फैंस के होश उड़ गए। अक्षरा ने इस लुक में एक नहीं बल्कि कई फोटो शेयर की, जिसमें वह एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही है।

पिंक लहंगे में अक्षरा की खूबसूरती

व्हाइट और पिंक कलर के इस डिजाइनर लहंगे में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बनती है। अक्षरा ने जैसे ही इस लुक में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, फैंस उनकी तारीफों में शेरो शायरी करने पर मजबूर हो गए।

ब्लू लहंगे में अक्षरा का किलर लुक

ब्लू कलर के लहंगे में तो अक्षरा अपनी खूबसूरती और जलवे से बिजलियां गिरा रही है। इस लुक में उन्हें देख सभी इंडियन ब्यूटी कह रहे हैं।

अगली खबर