Actress Garima Parihar: बेहद हॉट है भोजपुरी की गरिमा परिहार, बोल्डनेस से देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर

Bhojpuri Actress Garima Parihar Photoshoot: भोजपुरी की गरिमा परिहार बेहद खूबसूरत हैं। बोल्डनेस के मामले में तो वह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। इंटरनेट पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से गरिमा फैंस का दिल जीत लेती है।

Garima Parihar
गरिमा परिहार फोटो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कई टीवी शो में काम कर चुकी है गरिमा
  • पवन सिंह के साथ फिल्म में नजर आएंगी गरिमा
  • गरिमा परिहार की बोल्डनेस के कायल हैं फैंस

Bhojpuri Actress Garima Parihar Bold Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस गरिमा परिहार वैसे तो छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो काम किया है। छोटे पर्दे पर ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग से गरिमा ने पहचान हासिल की। लेकिन सिर्फ छोटे पर्दे ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी गरिमा अब पॉपुलर हो चुकी हैं। अपनी खूबसूरती और जबरदस्त बोल्डनेस के साथ गरिमा भोजपुरी की कई एक्ट्रेस को मात देती हैं। गरिमा जल्द ही पवन सिंह के साथ एक भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली है, जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई है। काम के अलावा गरिमा अपनी फोटो-वीडियो को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है।

पवन सिंह के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

गरिमा परिहार भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ में नजर आने वाली है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले गरिमा पवन सिंह साथ भोजपुरी सॉन्ग ‘बिंदिया लीलार’ में नजर आ चुकी है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब व्यूज मिले थे और दर्शकों द्वारा भी इसे काफी पसंद किया गया था।

राजस्थान की गरिमा परिहार एक्ट्रेस के साथ ही मॉडल भी हैं। लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। कई लोग तो उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी फीका मानते हैं। गरिमा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2015 में धारावाहिक ‘मेरे अंगने’ से की थी और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्टिंग से पहले उन्होंने बतौर मॉडल अपनी पहचान बनाई। अब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सुर्खियों में छाई रहती है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है गरिमा

गरिमा परिहार अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी नई और लेटेस्ट फोटो वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस को भी उनकी ग्लैमरस, बोल्ड, सिजलिंग और खूबसूरत तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इंस्टाग्राम पर गरिमा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

अगली खबर