Monalisa Holi Celebration: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति के साथ ऐसे मनाई होली, दिलकश अंदाज में दिए हॉट पोज

Bhojpuri Actress Monalisa Holi Celebration: भोजपुरी की द‍िलकश अदाकारा मोनालिसा ने अपने पति के साथ द‍िलकश अंदाज में होली मनाई। इस मौके पर उन्‍होंने खूब हॉट पोज द‍िए और तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर साझा कीं।

Monalisa Holi Celebration
Monalisa Holi Celebration 
मुख्य बातें
  • मोनालिसा ने अपने पति के साथ द‍िलकश अंदाज में होली मनाई।
  • इस मौके पर उन्‍होंने खूब हॉट पोज द‍िए और तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर साझा कीं।

Bhojpuri Actress Monalisa Holi Celebration: भोजपुरी की द‍िलकश अदाकारा मोनालिसा ने अपने पति के साथ द‍िलकश अंदाज में होली मनाई। इस मौके पर उन्‍होंने खूब हॉट पोज द‍िए और तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर साझा कीं। तस्‍वीरों में मोनालिसा पति की बाहों में नजर आ रही हैं। उन्‍होंने सफेद रंग का टॉप पहना था जोकि जालीदार था। उनके इस हॉट अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया। मोनालिसा की यह तस्‍वीरें ऐसी वायरल हुईं कि कुछ ही घंटे में इन्‍हें लाखों यूजर्स ने लाइक कर डाला।

भोजपुरी सिनेमा की क्‍वीन मोनालिसा आए दिन अपनी दिलकश और हॉट तस्‍वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। होली पर भी उन्‍होंने अपनी ताजा तस्‍वीरें साझा कीं। तस्‍वीरों के साथ मोनालिसा ने लिखा- पुरानी तस्‍वीरें नहीं है लेकिन घर की हैं। सेफ हूं और अपने प्‍यार के साथ होली खेल रही हूं।' इसी के साथ उन्‍होंने अपने पति विक्रांत को टैग भी किया है।

मोनालिसा हमेशा की तरह फोटो काफी हॉट लग रही है। वाईट कलर के टॉप और शॉर्ट में मोनालिसा कहर ढाती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा कि सभी को होली की बधाई दी है। कमेंट में फैंस भी उन्‍हें होली की बधाई दे रहे हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों फिल्मों में कम और टीवी में ज्यादा नजर आती हैं। पिछले कुछ समय वो नजर और नजर 2 में दिखाई दे चुकी हैं। इन दिनों वह कलर्स के शो नमक इश्क का में दिखाई दे रही हैं जिसमें वो इरावती का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले मोनालिसा के भोजपुरी होली गाने यूट्यूब पर खूब छाए हुए थे। होली सेलिब्रेशन में फैंस ने खूब उनके गाने बजाए और गानों पर डांस किया।

अगली खबर