Monalisa Career: कभी होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थीं मोनालिसा, आज है करोड़ों की मालकिन

Actrees Monalisa Career: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा देशभर में मशहूर हैं। बड़े पर्दे के बाद अब मोनालिसा टीवी शो के जरिए घर-घर पहचान बना रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा एक समय होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी किया करती थीं। उनका जीवन संघर्ष भरा रहा, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आए।

Bhojpuri And TV Actress Monalisa
Bhojpuri Actress Monalisa  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • होटल रिसेप्शनिस्ट की नौकरी में मोनालिसा को मिलते थे 120 रुपये
  • भोजपुरी फिल्मों से मोनालिसा को मिली असली पहचान
  • भोजपुरी के साथ अब हिंदी मनोरंजन में भी पॉपुलर हो रही हैं मोनालिसा

Bhojpuri Actress Monalisa Struggle Career: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर और हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। बल्कि मोनालिसा अब देशभर में मशहूर हो चुकी हैं। उन्होंने लगभग सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मोनालिसा बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बीते कुछ सालों से मोनालिसा कई हिंदी शो में काम कर रही हैं। आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो मोनालिसा को नहीं जानता होगा। लेकिन मोनालिसा को ये पहचान अपनी मेहनत से हासिल की है। उन्हें पैसा, शोहरत और पहचान थाली में परोसकर नहीं मिली थी। इसके लिए उन्होंने अपने करियर में कई मुश्किल दौर का भी सामना किया। आइये जानते हैं मोनालिसा की जिंदगी से जुड़े संघर्षों के बारे में।

ये भी पढ़ें: 125 से ज्‍यादा भोजपुरी फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं मोनालिसा, ये फ‍िल्‍में रहीं सुपरहिट

जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ाव

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। कहा जाता है कि 1991 में आई आर्थिक मंदी के दौरान मोनालिसा के पिता का बिजनेस भी पूरी तरह से डूब गया था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहने लगी थी। परिवारिक स्थिति को देखते हुए मोनालिसा ने नौकरी करने की सोची। इसके बाद मोनालिसा की जॉब होटल में एक रिसेप्शनिस्ट के तौर पर लग गई।

होटल में मोनालिसा को मिलते थे 120 रुपये

मोनालिसा को होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी मिल गई। इस काम के लिए उन्हें रोजाना 120 रुपये मिला करते थे। इन पैसों से मोनालिसा परिवार की मदद किया करती थीं। एक्ट्रेस बनने से पहले मोनालिसा ने तीन साल तक अलग-अलग होटलों में काम किया। लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं चला और अचानक से उनकी किस्मत बदल गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

18 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक

मोनालिसा को पहली फिल्म तब ऑफर हुई जब वो 18 साल की थीं। ये बंगाली फिल्म थी। दरअसल मोनालिसा की मुलाकात एक बंगाली प्रोड्यूसर से हुई और उन्होंने मोनालिसा को मॉडलिंग करने का सुझाव दिया। इसके बाद मोनालिसा होटल की नौकरी छोड़कर मॉडलिंग करने लगी। वह कई आइटम सॉन्ग और फिल्में कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को दी मात

भोजपुरी फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

छोटी-मोटी फिल्मों में काम करने के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद मोनालिसा ने एक के बाद एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देनी शुरू कर दी। इसके बाद मोनालिसा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने अपनी पहली कमाई का खुलासा Ask Me Anything  सेशन के दौरान किया था। एक फैन ने जब उनकी पहली कमाई के बारे पूछ तो, मोनालिसा ने बताया कि उनकी पहली कमाई 3750 रुपये थी। लेकिन आज एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। Topplanetinfo.com के मुताबिक मोनालिसा की कुल संपत्ति 2.5 मिलियन डॉलर यानी 18 करोड़ रुपये है। इतना ही मोनालिसा भोजपुरी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। एक फिल्म के लिए वह 8-10 लाख रुपये चार्ज करती  हैं।
  

अगली खबर