Bhojpuri Actress: भोजपुरी की फैशन क्वीन है ये एक्ट्रेस, गॉर्जियस लुक से धड़काती है फैंस का दिल

Bhojpuri Actress Neha Malik: नेहा मलिक अपने बोल्ड और हॉट फोटो से अक्सर इंटरनेट का तापमान बढ़ती रहती हैं। आए दिन उनकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

Neha Malik Photo
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खूबसूरत लुक और हुस्न की मल्लिका हैं नेहा मलिक
  • खेसारी के साथ हिट है नेहा मलिक की जोड़ी
  • बोल्डनेस और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं नेहा

Neha Malik Bold Beautiful and Gorgeous Look: नेहा मलिक भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका बोल्ड अंदाज रील और रियल दोनों ही जगह देखने को मिलता है। नेहा मलिक भोजपुरी की सुपर सेंसेशन, सुपरहॉट, ग्लैमरस और  बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। नेहा ने कम समय में ही भोजपुरी में अपनी खास पहचान बना ली। वह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस बल्कि इंडस्ट्री में अपने फैशनेबल अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में सबसे अलग होता है। नेहा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। यही कारण है कि उन्हें भोजपुरी की बोल्ड और फैशनेबल एक्ट्रेस भी कहा जाता है।

सोशल मीडिया पर दिखता है नेहा का फैशनबल लुक

फिल्मों में तो भले ही नेहा अपने किरदार और रोल  के अनुसार लुक में नजर आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर नेहा का रियल लुक देख आप भी हैरान रह जाएंगे। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर नेहा के 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शेयर करते ही इंटरनेट पर उनकी फोटो धड़ल्ले से वायरल होने लगती है। नेहा जोकि बोल्ड फोटोशूट के लिए फेमस है, उन्हें ज्यादातर ब्रालेट, बिकनी, थाई स्लिट, वन पीस, बॉडीकॉन और शॉर्ट ड्रेसेस में देखा जाता हैं। अपने फैशन से नेहा अक्सर कोहराम मचाती रहती है।

हर लुक में करती हैं फिगर फ्लॉन्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

नेहा किसी भी लुक में फोटो शेयर करे, फिर चाहे वह एथनिक लुक जैसे साड़ी, सलवार-सूट या लहंगा ही क्यों ना हो वह अपने हॉट फिगर की नुमाइश जरूर करती हैं। दरअसल इसका कारण यह है कि नेहा ने अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए खूब पसीने बहाए हैं। जिम, वर्कआउट और डाइट के जरिए नेहा ने बोल्ड फिगर हासिल की। एक तरफ जहां भोजपुरी एक्ट्रेस को बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल किया जाता है तो वहीं नेहा अपने कर्वी फिगर से वाहवाही लूटती है।

नेहा मलिक का भोजपुरी करियर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

जैसा कि हमने बताया नेहा ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने 2016 में भोजपुरी फिल्म ‘भनवारी का जाल’ के साथ भोजपुरी डेब्यू किया। लोगों को सालों मेहनत करने के बावजूद भी सफलता और पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाती, जिसे नेहा ने मजह 6 साल में हासिल कर लिया। नेहा कई फिल्मों और म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं। लेकिन खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी खूब जंचती है। खेसारी के साथ नेहा सॉन्ग ‘तेरे मेरे दरमियां’ में नजर आई थी। दर्शकों ने खेसारी और नेहा की जोड़ी को इस गाने में खूब पसंद किया।

अगली खबर