Poonam Dubey Photos: पूनम दुबे की इन 5 तस्वीरों को देख भूल जाएंगे बॉलीवुड हसीनाओं का ग्लैमर

Poonam Dubey Top 5 Photos: पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्म और गानों से ज्यादा फिटनेस, फिगर और खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

Poonam Dubey
पूनम दुबे  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भोजपुरी की करीना कपूर कही जाती हैं पूनम
  • फिटनेस और फिगर के लिए मशहूर हैं पूनम
  • पूनम दुबे की स्टाइल स्टेटमेंट की खूब होती है तारीफ

Bhojpuri Actress Poonam Dubey Glamorous Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस को लेकर खूब मशहूर हैं। क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है। लेकिन दूसरी और पूनम को फिटनेस फ्रीक कहा जाता है। पूनम ने अपनी फिगर को बहुत मेंटेन करके रखा है। इसके लिए वह खूब पसीना बहाती है। अक्सर उन्हें जिम में एक्सरसाइज करते हुए देखा जाता है। इसके अलावा वह योगा और वर्कआउट पर भी ध्यान देती है। साथ ही पूनम अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। पूनम के स्लिम ट्रिम फिगर के कारण उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की करीना कपूर भी कहा जाता है।वै

वैसे तो सोशल मीडिया पर पूनम के फोटो वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन यहां हम आपको पूनम की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे, जिसमें पूनम का लुक देख आप बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती भी भूल जाएंगे। पूनम की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है और इंटरनेट पर ये फोटो खूब वायरल हुई।

पढ़ें- पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं निरहुआ, कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका नाम

पूनम दुबे का बोल्ड लुक

इस फोटो में पूनम बेहद बोल्ड लग रही हैं। ब्लैक कलर के वनपीस के साथ उन्होंने मैचिंग जूती पहनी हुई है और सोफे में बैठकर पोज दे रही है। फोटो में पूनम अपने लेग्स भी फ्लॉन्ट कर रही है। इस लुक में पूनम का जबरदस्त बोल्डनेस देखने को मिल रहा है।

पूनम दुबे का ग्लैमरस फोटो

व्हाइट कलर के इस ड्रेस में पूनम की खूबसूरती के क्या ही कहने। वाकई इस फोटो में अपने ग्लैमरस अंदाज से पूनम न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को भी मात दे रही हैं। फैंस भी पूनम के इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

फिटनेस क्वीन पूनम

पूनम फैंस की फेवरेट हैं, लेकिन पूनम का फेवरेट है उनका एक्सरसाइज और वर्कआउट। इस फोटो में पूनम का धांसू लुक आपको फिट रहने के लिए मोटिवेट भी करेगा।

जिम वेयर में पूनम

पूनम ने ये फोटो जिम में वर्कआउट करने के दौरान शेयर की है। जिम वेयर में इस फोटो में पूनम कमाल की बोल्ड लग रही हैं। इस फोटो में उनकी फिगर देख हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा। 

पूनम दुबे का साड़ी लुक

वैसे तो पूनम के फिगर पर हर तरह के आउटफिट सूट करते हैं। लेकिन साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। साड़ी में पूनम बला की खूबसूरत लगती हैं।

अगली खबर