अक्षरा सिंह से रानी चटर्जी तक, बिना मेकअप के ऐसी दिखती हैं आपकी फेवरेट भोजपुरी हसीनाएं

Bhojpuri Actress No Makeup Look: भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपनी फेवरेट भोजपुरी एक्ट्रेस को बिना मेकअप के देखा है।

Bhojpuri Actress No Makeup Look
Bhojpuri Actress No Makeup Look  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मेकअप और नो मेकअप में भी फोटो शेयर करती हैं मोनालिसा
  • बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं अक्षरा सिंह
  • रानी चटर्जी खुद लेती है नो मेकअप चैलेंज

Bhojpuri Actress No Makeup Look: खूबसूरती औरत का गहना होती है। फिर चाहे वह कोई आम महिला हो या फिल्मों की एक्ट्रेस। बात करें भोजपुरी एक्ट्रेस की तो, इंडस्ट्री में एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस हैं जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी लगती हैं। काजल राघवानी, मोनालिसा, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह जैसी कई एक्ट्रेस हैं, जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती के दम पर भी इंडस्ट्री में राज करती हैं। ये एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती को और आकर्षक बनाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप में ना सिर्फ समय बल्कि अच्छा खासा पैसा भी खर्च होता है। फिल्मों और सोशल मीडिया पर तो ये  हैवी मेकअप और स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। लेकिन क्या आपने इन भोजपुरी एक्ट्रेस को बिना मेकअप के देखा है। नहीं, तो यहां देखें नो मेकअप लुक में कैसी दिखती हैं आपकी फेवरेट भोजपुरी एक्ट्रेस।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी बॉस लेडी अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में मशहूर हैं। अक्षरा ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि बिना मेकअप के भी अक्षरा सिंह बेहद प्यारी लग रही हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

एक्ट्रेस रानी चटर्जी को भोजपुरी क्वीन के नाम से जाना जाता है। रानी मेकअप और स्टाइलिश लुक में जितनी फोटो शेयर करती हैं। उतना ही वह सिंपल और नो मेकअप में भी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। रानी की हर अदा को फैंस का खूब प्यार मिलता है। इस फोटो में आप देख सकते हैं रानी का नो मेकअप लुक। रानी ने इस पोस्ट में दो फोटो शेयर की है, पहली फोटो में वह अपना नो मेकअप लुक दिखाती हैं और दूसरी फोटो में वह मेकअप के साथ नजर आ रही हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा को आज भला कौन नहीं जानता है। मोनालिसा भोजपुरी की सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह पति विक्रांत सिंह के साथ रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है। यहां देखिए आपकी फेवरेट मोनालिसा बिना मेकअप में कैसी दिखती हैं।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

भोजपुरी एक्ट्रेस कालज राघवानी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के लिए बेस्ट प्लेस, स्पेशल मोमेंट या मेकअप का इंतजार नहीं करतीं। उनका जब दिल करता है वह उसी अंदाज में फोटो शेयर कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर नो मेकअप में काजल की एक नहीं बल्कि कई फोटोज हैं।

अगली खबर