Smrity Sinha Photo: बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ती है स्मृति सिन्हा की खूबसूरती, दिल थाम कर देखें ये तस्वीरें

Actress Smrity Sinha Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा बेहद बोल्ड और खूबसूरत हैं। अपनी खूबसूरती से वह न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं।

Bhojpuri Actress Smrity Sinha
स्मृति सिन्हा फोटो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्मृति की खूबसूरती के आगे कम पड़ जाएगा बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक
  • हमेशा बोल्ड फोटोशूट कराती हैं स्मृति सिन्हा
  • फिल्मों के साथ छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं स्मृति

Bhojpuri Actress Smrity Sinha Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्मों के साथ ही कई टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। इनदिनों स्मृति अपने नए गाने ‘साड़ी के ताड़ी’ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई है, जोकि हाल ही में रिलीज हुआ। गाने में वह पवन सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा स्मृति अपने कई प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। स्मृति इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने काम के साथ ही खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इंटरनेट पर आए दिन उनके बोल्ड फोटोशूट तेजी से वायरल होते हैं। स्मृति अपनी जबरदस्त बोल्डनेस से सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। स्मृति की इन फोटोज को देखने के बाद आप भी इस बात पर यकीन करने लगेंगे।

छोटे पर्दे पर भी जलवा बिखेर चुकी हैं स्मृति

भोजपुरी फिल्मों में तो स्मृति का सिक्का खूब चलता ही है। लेकिन वह छोटे पर्दे पर भी खूब जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने सोनी टीवी, स्टार प्लस और बिग मैजिक जैसे कई चैनलों पर टेलिकास्ट होने वाले टीवी शो में काम किया है। इसके अलावा स्मृति कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है। हालांकि असल पहचान और पॉपुलैरिटी उन्हें भोजपुरी फिल्मों के जरिए हासिल हुई और इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ।

इंटनेट पर लगाती हैं बोल्डनेस का तड़का

फिल्मों के साथ ही स्मृति सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन स्मृति अपनी लेटेस्ट और ग्लैमरस से भरपूर फोटोशूट की तस्वीरे शेयर करती रहती है। स्मृति इतनी खूबसूरत और बोल्ड हैं कि उनकी तस्वीरों से तनिक भी नजरें हटाना मुश्किल है। यकीन न हो तो आप खुद देख लीजिए स्मृति की ये तस्वीरें।

पवन सिंह के साथ जुड़ रहा है नाम

इनदिनों स्मृति सिन्हा का नाम भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। साड़ी से ताड़ी गाना रिलीज होने के बाद यह खबर और भी तेज हो गई। खबर तो यह भी है कि पवन अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से स्मृति के कारण ही तलाक ले रहे हैं। हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू में स्मृति ने इन खबर को महज अफवाह बताया।  

अगली खबर