Bhojpuri Actress Saree: रवीना-काजोल ही नहीं शिफॉन साड़ी में इन भोजपुरी एक्ट्रेस का सीन भी हो चुका है फेमस

Bhojpuri Actress: साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस जी हां शिफॉन की साड़ी में केवल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का भी सीन सुपरहिट रहा है।

Bhojpuri Actress Saree
शिफॉन साड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस का लुक 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्ट्रेस की साड़ी फोटो
  • शिफॉन साड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस का लुक
  • साड़ी में कमाल लगती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Glamerous Saree: बॉलिवुड में रवीना और काजोल का साड़ी में जलवा बहुत देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को आपने उनके ट्रेडिशनल लुक में देखा है। अगर नहीं तो आज ही जाने की बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती यह भोजपुरी अभिनेत्रियों शिफॉन साड़ी में तहलका मचा चुकी हैं। वेब सीरीज पेइंग गेस्ट में मोनालिसा ने ब्लैक शिफॉन साड़ी  में बेहद फेमस हुई थी।दर्शकों के बीच छाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह अपने बोल्ड लुक को लेकर भी आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मोनालिसा अक्सर अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। 

Also Read: भोजपुरी बालाओं का स्विमसूट लुक देख आप भी हो जाएंगे हैरान, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दे रही हैं कड़ी टक्कर

रानी चटर्जी
14 साल की उम्र से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही रानी यहां की दिग्गज अभिनेत्रियों में एक हैं। ससुरा बड़ा पईसावाला से करियार की शुरुआत की थी। रानी भी साड़ी में काफी सुंदर लगती हैं। उनके फैंस को उनकी साड़ी वाली तस्वीर बेहद पसंद है। भोजपुरी इंडस्ट्री में सेल्फी क्वीन नाम से मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का जलवा इंटरनेट पर आए दिन छाया रहता है। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने ब्लैक वन ऑफ सोल्डर ड्रेस में कुछ तस्वीरें डाली हैं। अदाकारा ने अपने लुक को काफी क्लासी बनाया है।

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लगती है। आम्रपाली साड़ी में हों तो फिर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। खासकर गानों में वह साड़ी में बेहद ही सहज लगती हैं। साड़ी में अभिनेत्रियां खिल उठती हैं।

Also Read: Bhojpuri All Rounders: ये हैं भोजपुरी के ऑल राउंडर एक्टर्स, एक्टिंग-सिंगिंग से राजनीति तक में मचा रहे हैं धमाल

निधि झा
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा की बात करें तो भोजपुरी में साड़ी पहनकर निधि ने भी कम जलवा नही दिखाया। निधि झा का यह ट्रेडिशनल अंदाज फैन्स की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है। निधि की साड़ी वाली तस्वीरें आपके दिलों की धड़कनों को भी तेज कर देगी। उनकी फिल्में भी अच्छा बिजनस कर रही हैं। 

पूनम दुबे
पूनम दुबे भी काफी लोकप्रिय हैं।  साड़ी में पूनम शुरू से ही गजब लगती हैं। फैंस उनके दीदार के लिए बेताब रहते हैं। वहीं फिल्मों में उनका ट्रेडिशन लुक कातिल लगता है। 

अंजना सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री में हॉट केक के नाम से जानी जाने वाली ऐक्ट्रेस अंजना सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद हैं। खासकर जब वह साड़ी में आती हैं तो कमाल लगती हैं। बता दें कि अंजना सिंह को आखिरी बार विनोद यादव के साथ फिल्म 'गुंडा' में देखा गया था।

हाल ही में उन्होंने एक रील शेयर की है जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है। इस रील में मोनालिसा अलग-अलग साड़ियों में नजर आ रहीं हैं।पलक झपकते ही मोनालिसा की साड़ियां चेंज हो रहीं है। फैंस को मोनालिसा का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। वह वेस्टर्न आउटफिटस के साथ-साथ ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी तस्वारें शेयर करती रहती हैं।

अगली खबर