Bhojpuri Jitiya Geet: देखें बेटी पर बना पहला जितिया गीत 'काहे बबुवे के पूजे सारी दुनिया', दिल छू लेगा गाना

Jitiya Geet For Daughter: रविवार 18 सितंबर 2022 को माताएं अपनी संतान के लिए जितिया का निर्जला व्रत रखेंगी। इस मौके पर जितिया गीत खूब पसंद किए जाते हैं। आपने बेटे पर तो ढ़ेरों जितिया गीत सुने होंगे। लेकिन बेटी पर बना यह खूबसूरत गीत आपको जरूर पसंद आएगा।

Bhojpuri Jivitputrika Geet
Bhojpuri First Jitiya Geet For Daughter  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • जितिया पर्व पर सुने जाते हैं पारंपरिका जितिया गीत
  • बेटी पर बना भोजपुरी गीत काहे बबुवे के पूजे सारी दुनिया
  • जितिया पर्व पर भोजपुरी में बनाए गए हैं ढेरों गाने

Bhojpuri Jitiya Vrat Geet For Daughter: जितिया या जीवित्पुत्रिका का व्रत सबसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है। इस व्रत को माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए रखती हैं। जितिया व्रत में पूरे 3 दिनों तक कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है और निर्जला व्रत रखकर माताएं जितिया की पूजा करती हैं। जितिया का पर्व विशेषकर यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में लोकप्रिय है। इस बार जितिया का पर्व 18 सितंबर 2022 को मनाय जाएगा। इस दौरान जितिया गीत भी खूब पसंद किए जाते हैं। महिलाएं आपस में मिलकर भी जितिया गीत गाती हैं और जितिया गीत सुने भी जाते हैं।

भोजपुरी में बने जितिया पर कई गीत

भोजपुरी में फिल्मी गीतों के साथ ही लोकगीत और पर्व-त्योहारा पर गाने गाए जाते हैं। तीज, नवरात्रि, होली और छठ जैसे तीज-त्योहारों के साथ जितिया पर्व के लिए भी भोजपुरी में ढेरों गीत बनाए गए हैं जोकि हर साल जितिया के मौके पर खूब ट्रेंड करते हैं। आपने जितिया पर ढेरों गीत सुने होंगे। इनमें से अधिकतर गाने बेटे पर आधारित होते हैं। लेकिन भोजपुरी में बेटी पर पहला भोजपुरी गीत आपके दिल को छू जाएगा। इस गाने का नाम है ‘काहे बबुवे के पूजे सारी दुनिया’। यह गाना बेहद ही खूबसूरत है और इसमें मां अपनी बेटी के लिए जितिया व्रत रखकर गीत गाती नजर आती है।

Also Read: Jitiya 2022 Geet: भोजपुरी में सुनें जितिया गीत जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुआ, मनाएं जीवित्पुत्रिका पर्व

बेटी पर सुने पहला भोजपुरी गीत

बेटी पर बना भोजपुरी जितिया गीत ‘काहे बबुआ के पूजे सारी दुनिया’ खूब पसंद किया जाता है। इस गाने के बोल भी बेहद खूबसूरत हैं जोकि आपका दिल जीत लेंगे। गाने में कहा जाता है ‘एक ही कोखिया से जन्मेला बबुआ बबुनिया हो, कि काहे बबुवे के पूजे सारी दुनिया पहनाके सोना चंदिया नू हो। इस गाने का मतलब है, एक ही कोख से बेटी और बेटा दोनों जन्म लेते हैं। फिर क्यों सारी दुनिया बेटे को ही सोना-चांदी पहनाकर पूजती है।

यहां देखिए ‘काहे बबुआ के पूजे सारी दुनिया’ गाने का वीडियो:

Also Read: Bhojpuri Jitiya Geet: इन भोजपुरी गीतों के बिना अधूरा है जितिया पर्व, सुनें पारंपरिक जितिया गीत

‘काहे बबुआ के पूजे सारी दुनिया’ भोजपुरी जितिया गीत हर साल जितिया के मौके पर यूट्यूब पर छाया रहता है। इस गाने को अंकिता शिवानी ने गाया है और इसके बोल विजय राव ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर सतीश अर्पित हैं। गाने को अनीता शिवानी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2020 में जितिया के मौके पर रिलीज किया गया था। गाने के वीडियो में लोगों के ढ़ेरो लाइक और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं।

अगली खबर