Amrapali Dubey Nick Name: क्या आप जानते हैं आम्रपाली दुबे का निकनेम, खेसारी ने किया खुलासा

Amrapali Dubey Nick Name: अपने फेवरेट स्टार्स का निकनेम जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के निकनेम का खुलासा किया है।

Amrapali Dubey
आम्रपाली दुबे  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के निक नेम का किया खुलासा
  • भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे को प्यार से अम्मू कहते हैं खेसारी लाल
  • कपिल शर्मा शो में भी खेसारी ने किया था आम्रपाली के निक नेम का खुसाला

Amrapali Dubey Nick Name: खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की हाल ही में भोजपुरी फिल्म आशिकी रिलीज हुई है। वहीं इस फिल्म की रिलीज को लेकर खेसारी इंस्टाग्राम पर लाइव आए और आम्रपाली के निकनेम का खुलासा किया। इस दौरान एक्टर ने आम्रपाली से मजेदार बातें की। इसके बाद इसी सवाल-जवाब के दौरान एक्टर ने उन्हें 'अम्मू' कहा। जिसे सुनकर आम्रपाली शॉक्ड रह गई।

एक बार पहले भी कपिल शर्मा के शो पर दोनों स्टार्स ने मजाकिया मिजाज में आम्रपाली ने अपना निकनेम बताया था। उसके बाद से ही खेसारी ने उनको उनके निकनेम से जाना और इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा भी किया। 

बता दें कि, फिल्म आशिकी की शूटिंग इलाहाबाद त्रिवेणी संगम में की गई। इसमें आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव ने लीड रोल प्ले किया है। इस मूवी के जरिए ही जोड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ में रोमांस करते हुए देखा गया।

खेसारी और आम्रपाली की कैमिस्ट्री पसंद

मूवी में खेसारी और आम्रपाली की कैमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद अब इनकी जोड़ी को साथ में दूसरी बार फिल्म डोली सजा के रखना में देखा जाएगा जिसकी शूटिंग की जा रही है। दोनों ने पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्मी केमिस्ट्री तो इन दोनों की बेहद अच्छी है ही लेकिन मजाक मस्ती के मामले में भी दोनों जमकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

अगली खबर