कमाल की हैं बच्चों के लिए भोजपुरी में ये राइम्स, ऐसे सिखाएं बच्चों को जॉनी-जॉनी

Kids Bhojpuri Rhymes: बॉलीवुड और साउथ की ज्यादातर बड़ी फिल्मों को भोजपुरी भाषा में डब किया जाने लगा है। यही कारण है की अब भोजपुरी भाषा अपनी मिठास हर क्षेत्र में घोलने लगा है। फिर चाहे वो सिनेमा हो, साहित्य हो, कविता हो या निबंध हर जगह भोजपुरी भाषा ने अपनी पहचान बनाई है।

Bhojpuri Rhymes
मजेदार हैं भोजपुरी राइम्स  
मुख्य बातें
  • भोजपुरी बिहार की बहुत सुंदर, सरस और मधुर भाषा है
  • भोजपुरी भाषा में बच्चों के कार्यक्रम भी खूब पसंद किए जाने लगे हैं
  • भोजपुरी में बच्चों की राइम्स, पोयम के बड़े भी हो रहे हैं दीवाने

Bhojpuri  Children Rhymes: फिल्म, साहित्य, कविता या फिर निबंध यह ना केवल इंग्लिश में होते हैं और ना ही हिंदी में। यह लगभग सभी भाषाओं में डब की जाती हैं। भोजपुरी बिहार की बहुत सुंदर, सरस और मधुर भाषा है। इसी तरह भोजपुरी भाषा में बच्चों के कार्यक्रम भी खूब पसंद किए जाने लगे हैं। यूट्यूब पर भी भोजपुरी में बनी फिल्में, कविताएं, सॉन्ग मौजूद हैं। जिसे लोग बेहद पसंद भी कर रहे है। बच्चों से जुड़े कार्यक्रम भी बड़े स्तर पर भोजपुरी भाषा में टेलीविजन पर टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। फिर चाहे वह डांस से जुड़ा कार्यक्रम हो या गाने से। यहां तक कि एनीमेटेड कार्टून भी भोजपुरी भाषा में डब किए जाने लगे हैं। इसके अलावा बच्चों को सिखाने के लिए भोजपुरी में कविताएं भी यूट्यूब पर मौजूद हैं।

Also Read: एमएमएस लीक होने के बाद भी शिल्पी राज का जलवा कायम, जोरदार डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर किया कमबैक

टीवी प्रोग्राम को भोजपुरी भाषा के साथ डब किया जा रहा है। बच्चों की राइम भी भोजपुरी में और मजेदार हो जाती हैं जो बच्चों में लोकप्रिय होने लगी हैं। इसी कारण बच्चों की नर्सरी की कविताएं भी भोजपुरी भाषा में अनुवादित किया जाने लगा है। लोकप्रिय कविता जॉनी जॉनी यस पापा की बात करें तो, इंग्लिश में हर एक छोटे बच्चे की जुबान पर रहती है। वही अगर इसी कविता में भोजपुरी में बोले जाने की बात करें तो यह और भी मधुर लगती है और अगर बच्चों को भोजपुरी में यह कविता सिखाएं तो यह इस प्रकार होगी। जॉनी जॉनी, जी बापू , चीनी खइला, नय बापू, झूठ बोलब, नय बापू , मुंहवा खोलीं, हा हा हा।

Also Read: Bhojpuri Gana 2022: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'रेड ओठललिया' रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

ऐसे सिखाएं बच्चों को भोजपुरी राईम्स

आप भी बच्चों को इस तरह की कई भोजपुरी पोयम सिखा सकते हैं। इन पोयम को सीखने के लिए सबसे आसान तरीका है यूट्यूब। कोई भी पोयम सीखने के लिए आप यूट्यूब में जाएं। उस पोयम का नाम यूट्यूब के सर्च बॉक्स में लिखें। पोयम के नाम के आगे या पीछे भोजपुरी जरूर लिखें। इससे आप जो भी पोयम सर्च करेंगे उसका भोजपुरी वर्जन ही आपके सामने आएगा। मजेदार वीडियो के साथ आप बच्चों को ये पोयम सिखा सकते हैं।

अगली खबर