Bhojpuri Bhajan: इन भोजपुरी भजन के बिना अधूरे हैं महापर्व छठ, नवरात्र और होली जैसे कई त्योहार

Bhojpuri Festival Bhajan: देशभर में हर त्योहार पर भोजपुरी लोकगीतों से माहौल और खास बनाया जाता है। फिर चाहे होली हो, छठ पूजा, नवरात्र या सावन। आप भी सेव कर लें इन गानों की लिस्ट...

Bhojpuri Bhajan
भोजपुरी गानों के बिना अधूरे महापर्व छठ, नवरात्र, होली, सावन  
मुख्य बातें
  • भोजपुरी गानों के बिना अधूरे हैं महापर्व छठ, नवरात्र, होली, सावन
  • भोजपुरी लोकगीतों से देशभर में सजते हैं त्योहार
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने बनाए गाने

Bhojpuri Bhajan for Festivals: भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों से अलग दूसरी पहचान यहां गाए जाने वाले लोकगीत हैं। यहां लता मंगेशकर जैसे दिग्गज गीतकार ने भी 'गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो' जैसे लोकगीत दिए हैं। यहां तक की उनका 'लाल-लाल ओठवा से बरसे ललइया' आज भी लोकप्रिय है। जब भी कोई त्यौहार आता है तो भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकगीतों से उन्हें और खुशनुमा बनाया जाता है। भोजपुरी में हर साल लगभग हर त्योहार पर नए गाने रिलीज होना शुरू हो जाते हैं होली, दिवाली, राखी के त्यौहार पर भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नए गाने बनाते हैं वहीं छठ जैसे महापर्व पर्व पर भी लोकगीत बनाया जाता है। 

Also Read: Ambika Vani: फिल्म ‘बाबुल’ से भोजपुरी में रखा कदम, 22 साल की अंबिका वाणी की अदाओं के हो जाएंगे दीवाने

नवरात्रों में फेमस हैं भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के गाने

बिहार समेत उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ का सबसे लोकप्रिय गीत उग हे सूरज देव छठ पूजा का ये गीत हमेशा से लोगो के दिलों के करीब रहा है। छठ का महापर्व आते ही चार दिन पहले से ही लोग इस गीत को सुनते हैं। छठ के महापर्व में महिलाएं व्रत करती हैं, सुबह सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर व्रत की शुरूआत करती हैं, और सांय में उनको प्रणाम कर भोजन ग्रहण करती हैं। इस गाने में उसी चीज को दर्शाया गया है।

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस Saba Khan को मिली थी नाम बदलने की नसीहत, जिस परिवार ने दिए ताने अब वही लेता है बेटी की कमाई

भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक पवन सिंह देवी छठ का गाना गया है जिसका नाम है माई के घटवा पे आजन बाजन इस गाने को सुनकर आपको यह लगेगा कि छठ के महापर्व में कितनी अपार शक्ति होती है। नवरात्रों के समय भोजपुरी कलाकार पवन सिंह सुपरहिट गीत ललकी चुनरिया ओढ़ के गया था जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया।

होली में मस्ती भरते भोजपुरी गीत

होली के त्योहार में पवन सिंह लगातार अपने भोजपुरिया फ्रेंड्स के लिए होली के गाने बना रहे हैं पवन सिंह का होली का गीत 'होली में रोमांस' दूसरा 'व्हाइट व्हाइट' लहंगा और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ' बबुनी तेरे रंग में ' इन दिनों खूब चर्चा में है। सभी लोकगीतों में से भोजपुरी सावन के लोकगीत बिहार क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय है पवन सिंह जैसे कलाकार गीतों को अपने स्वर में गाकर और सुरीला बना देते हैं वही भगवान भोले की भक्ति में मग्न हो जाते हैं। पवन सिंह के सावन के अनेकों गाने हैं जिसे लोगों ने प्यार दिया है। पवन का आपने यह गाना तो सुना ही होगा 'बिन भोले के सावन मनभावन ना लागे' सावन का यह गाना भक्ति की शक्ति को और भी बढ़ा देता है साथ ही इन दिनों लोगों का यह प्रिय गाना बन गया है।

अगली खबर