khesari Lal Yadav के नए भोजपुरी गाने 'बानी बड़ा कंफ्यूज' ने मचाया धमाल, वायरल हो रहा वीडियो

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बानी बड़ा कंफ्यूज' रिलीज कर दिया गया है। पहले इसका ऑडियो पेश किया गया था। अब वीडियो भी रिलीज किया गया है। गाने को अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है।

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav)का नया भोजपुरी गाना 'बानी बड़ा कंफ्यूज' (Baani Bada Confuse) रिलीज किया गया है। यह गाना उनकी फिल्म 'बापजी' (Baap Ji) का है। बता दें इस सॉन्ग का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब वीडियो रिलीज किया गया है, इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत को खेसारी और ऋतु सिंह पर फिल्माया गया है। जबकि गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने मिलकर गाया है। इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। 

अगली खबर