बीएसएफ की नौकरी से भाग गए थे खेसारी लाल यादव, सड़कों पर बेचते थे लिट्टी चोखा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम में पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। खेसारी लाल यादव ने दूध बेचने से लेकर सड़क पर लिट्टी चोखा भेजा था।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav 
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है।
  • खेसारी ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया है।
  • खेसारी लाल यादव एक्टर बनने से पहले सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे।

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव को किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल बिग बॉस सीजन 13 के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं। खेसारी  भोजपुरी स्टार्स हैं,जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है। 

खेसारी बिहार के छपरा के एक गांव में रहते थे। खेसारी का असली नाम है शत्रुघ्न कुमार यादव। वह छपरा के गांव में दूध बेचा करते थे। कपिल शर्मा शो में खेसारी लाल यादव ने बताया कि वह दूध में पानी मिलाया करते थे। 

खेसारी ने बताया कि एक बार उन्होंने दूध का बर्तन पानी के तलाब में डूबो दिया था। कुछ वक्त मैंने एक महिला को दूध बेचने के लिए बर्तन का ढक्कन खोला तो उसमें से मेंढक निकला। 

सड़क पर बेचा लिट्टी चोखा
खेसारी ने सड़क पर लिट्टी चोखा बेचने से लेकर दूध बेचने तक का काम किया था। उनके प‍िता ने उन्‍हें बीएसएफ में नौकरी करने के ल‍िए कहा। खेसारी ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि नौकरी में उनका मन नहीं लगा और वह भाग आए। 

खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से की थी। खेसारी लाल यादव एक फ‍िल्‍म के ल‍िए 40 लाख रुपये फीस लेते हैं।

वाइफ ने दिया साथ 
खेसारी लाल यादव ने महज 18 साल में चंदा देवी से शादी की थी। खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि '2006 में मेरी शादी हो गई थी। शायद उस वक्त मेरी उम्र लगभग 18-19 साल होगी।'

खेसारी लाल यादव के मुताबिक शादी के एक साल बाद उनकी पत्नी भी उन्हें लिट्टी चोखा बेचने में मदद करने लगीं थी। खेसारी लाल यादव की वाइफ हाउसवाइफ हैं और लाइमलाइट से दूर हैं। उनके दो बच्चे- कृति यादव और ऋषि यादव हैं।

अगली खबर