Sawan ka Bhojpuri gaana: सावन में खेसारी लाल ने भोलेनाथ से मांगे ये 3 वरदान, खूब वायरल हो रहा गाना ‘वरदान चाही तीन’

Khesari Lal Sawan Song: खेसारी लाल के नए-नए गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं जोकि सावन में खूब धूम मचा रहे हैं। फिलहाल उनका एक सावन गीत यूट्यूब पर छाया हुआ है जिसका नाम है ‘वरदान चाही तीन’। गाने में खेसारी के साथ नेहा पाठक भी नजर आ रही है।

Khesari Lal yadav Sawan Song
भोजपुरी सावन सॉन्ग  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • सावन में खेसारी लाल ने शिवजी से मांगे तीन वरदान
  • भक्ति के साथ कॉमेडी से भरपूर है गाना वरदान चाही तीन
  • खूब पसंद किया जा रहा खेसारी का सावन गीत वरदान चाही तीन

Khesari Lal Sawan Song Vardan Chahi Teen: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। खासकर खेसारी लाल के गानों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। छठ, नवरात्रि, होली और सावन जैसे कई मौके पर खेसारी के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। सावन का महीना शुरु हो चुका है और भक्तों के साथ खेसारी लाल भी शिवभक्ति में लीन हो गए हैं। शिवजी के प्रिय माह सावन में खेसारी के नए-नए सावन गीत रिलीज हो रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल का नया बोलबम गाना ‘वरदान चाही तीन’ भी यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में खेसारी भोले बाबा से तीन वरदान मांगते हैं।

शिवजी से खेसारी लाल ने मांगे तीन वरदान

वरदान चाही तीन गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस नेहा पाठक की जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों गाने में झूमकर डांस भी कर रहे हैं। गाने में खेसारी और नेहा दोनों ही शिवजी से तीन वरदान मांगते हैं। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी भगवान शिवजी की तपस्या करते हैं। खेसारी की भक्ति से भगवान प्रसन्न होते हैं और उन्हें साक्षात दर्शन देते हैं वरदान मांगने को कहते हैं। खेसारी शिवजी से कहते हैं वरदान चाही तीन ‘एक नारी, एक गाड़ी और एक नोट छापने की मशीन.’

Also Read: Bhojpuri Celebs Followers: सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं ये भोजपुरी स्टार्स, जानें किसके हैं कितने फॉलोअर्स

खेसारी की को-स्टार नेहा पाठक माता पार्वती की भक्ति में लीन होती है। नेहा पाठक की भक्ति से प्रसन्न होकर माता पार्वती अचानक प्रकट हो जाती हैं और नेहा से उसकी मनोकामना पूछती है। खेसारी की तरह नेहा भी तीन वरदान मांगती है। नेहा, मां पार्वती से कहती हैं ‘एक अच्छा वर, एक खूबसूरत घर और एक वाशिंग मशीन’ चाहिए।

यहां देखिए वरदान चाही तीन गाने का वीडियो

Also Read: Khesari lal Sawan Song: सावन में खेसारी लाल यादव संग कीजिए 'भक्ति के फील', देखें वीडियो

फैंस को भी पसंद आ रहा है

खेसारी लाल का 'वरदान चाही तीन' गाना भक्ति के साथ ही कॉमेडी से भी भरपूर है, जो आपको खूब पसंद आएगा। रिलीज के बाद से ही ये गाना खूव वारयरल हो रहा है। वरदान चाही तीन गाना 10 जुलाई 2022 को अन्नापूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। संगीत दिया है विकास यादव ने। गाने को यूट्यूब पर अबतक व्यूज 4,074,155 (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।  

अगली खबर