Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव- शिल्पी राज का नया होली धमाका, रिलीज हुआ गाना- 'मुर्गा के रासा'

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग मुर्गा के रासा रिलीज हो गया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने को कुछ ही घंटे में नौ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Shilpi Raj | Murga Ke Raasa | Ankita Pandey | Bhojpuri Holi Song 2022
Murga Ke Raasa  
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो गया है।
  • गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अंकिता पांडे नजर आ रही हैं।
  • गाने को कुछ ही घंटों में नौ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Khesari Lal Yadav Holi Song Murga Ke Raasa होली के मौके पर एक के बाद एक कई भोजपुरी गाने यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं। अक्षरा सिंह के साथ बवाल करेंगे गाने के बाद खेसारी लाल यादव का एक नया होली भोजपुरी गाना मुर्गा के रासा रिलीज हो गया है। गाने में खेसारी लाल यादव को शिल्पी राज का साथ मिला रही है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना मुर्गा के रासा सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को आठ घंटे में ही नौ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, गाना तेजी से एक मिलियन व्यूज की तरफ बढ़ रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अंकिता पांडे होली की हुड़दंगी दिखा रही हैं। इससे पहले गाने का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने में खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीं, शिल्पी राज ने अंकिता को अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इसके बोल भगीरथ पाठक भोलू ने लिखे हैं।

Also Read: Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में दो-दो हसीनाओं संग फर्माया रोमांस, Viral हो गया वीडियो

रिलीज हुआ था बवाल करेंगे
खेसारी लाल यादव का इससे पहले अक्षरा सिंह के साथ होली स्पेशल सॉन्ग बवाल करेंगे (Bawal Karenge Song) रिलीज हुआ था। ये गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में अपनी अदाओं से जलवा बिखरने के अलावा अक्षरा और खेसारी ने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव की फिल्म आशिकी रिलीज हो गई है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट आम्रपाली दुबे हैं। फिल्म मुंबई, पंजाब, झारखंड, गुजरात और बिहार में रिलीज हुई है। 11 मार्च के बाद फिल्म यूपी और दिल्ली में रिलीज होगी।

अगली खबर