Janmashtami 2022: भोजपुरी गानों के साथ मनाएं कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये सॉन्ग

Bhojpuri Janmashtami Song: जन्माष्टमी का त्योहार उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों को श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित गीतों की तलाश होती है। ऐसे में आप पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे कलाकारों के भोजपुरी जन्माष्टमी गीतों को जरूर सुनें।

Bhojpuri Janmashtami Song
जन्माष्टमी भोजपुरी गीत  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भोजपुरी जन्माष्टमी गानों के साथ मनाएं कान्हा का जन्मोत्सव
  • पवन सिंह और खेसारी लाल के भोजपुरी जन्माष्टमी सॉन्ग को प्लेलिस्ट में करें शामिल
  • जन्माष्टमी के मौके पर खूब पसंद किए जाते हैं कान्हा की लीलाओं पर आधारित भोजपुरी गीत

Janmashtami 2022 Bhojpuri Song: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और ऐसे में लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। लोग इस दिन नाचते हैं, गाते हैं और कन्हैया के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त और 19 अगस्त 2022 दोनों ही दिन मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के पर्व पर यदि गीत और भजन ना हो तो यह त्योहार अधूरा सा लगता है। अगर आप भी जन्माष्टमी के मौके पर कुछ अच्छे गीतों की तलाश कर रहे हैं तो भोजपुरी के इन गीतों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

मुरली की धुन सुनके

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल फिल्मी गानों के साथ ही लोकगीतों के लिए भी जाने जाते हैं। छठ, दीपावली, नवरात्रि, होली और सावन जैसे कई मौके पर उनके गाने खूब पसंद किए जाते हैं। जन्माष्टमी को लेकर भी खेसारी लाल ने खूब गाने गाए हैं। श्रीकृष्ण पर आधारित खेसारी लाल का गाना ‘मुरली की धुन सुनके’ आज भी लोगों का फेवरेट माना जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यह गाना दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है।

Also Read: Rani Chatterjee Upcoming Films: कतार में रानी चटर्जी की कई फिल्में, एक के बाद एक करेंगी नई फिल्मों से धमाका

कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे

भोजपुरी गाना ‘कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे’  भी भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब सुना गया। गाने को यूट्यूब पर रिलीज होते ही खूब व्यूज मिले। अनु दुबे की आवाज में यह पारंपरिक जन्माष्टमी भोजपुरी गीत आप भी जन्माष्टमी के मौके पर सुन सकते हैं।

Also Read:Jang Bahadur Singh Story: 102 वर्षीय ‘जंग बहादुर’ को कहा जाता है भोजपुरी लोकगीत का सरताज, जानें उनकी कहानी

तू ही तो मेरी जान है राधा

भोजपुरी पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के गाने भी हर मौके पर खूब पसंद किए जाते हैं। होली हो, दीपावली हो या फिर जन्माष्टमी का त्योहार पवन सिंह के गानों के बिना अधूरे से लगते हैं। पवन सिंह द्वारा गाया गया भोजपुरी जन्माष्टमी गीत ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ भी खूब पसंद किया जाता है। गाने में नटखट कान्हा अपनी राधा रानी को मनाते नजर आ रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आप भी यह खूबसूरत गाना सुन सकते हैं।

अगली खबर