Nirahua ka gana: इस म्यूजिक एल्बम से हिट हुए थे निरहुआ, आज अपने गानों से फैंस के दिलों पर करते हैं राज

Nirahua Hit Bhojpuri Album: भोजपुरी एक्टर सिंगर निरहुआ इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों में एक हैं। उन्होंने कई गाने गाएं और फिल्मों में काम किया। लेकिन एक म्यूजिक एल्बम ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल डाली।

Nirahua,  Nirahua Bhojpuri Film, Nirahua Bhojpuri Song, Nirahua Bhojpuri Gana
निरहुआ  
मुख्य बातें
  • निरहुआ का असली नाम है दिनेश लाल यादव
  • निरहुआ सटल रहे गाने से मिली निरहुआ को पहचान
  • बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं निरहुआ

Dinesh lal Yadav Aka Nirahua hit Bhojpuri Album: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जुबलीस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को आज भला कौन नहीं जानता। भोजपुरी क्षेत्र से लेकर देश-विदेश तक निरहुआ अपने गाने और फिल्मों को लेकर मशहूर हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी कलाकारों में निरहुआ सबसे ज्यादा चर्चित स्टार हैं। वह फिल्मी दुनिया के साथ ही राजनीति क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। बीजेपी ने इस बार होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ सीट से निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। आज निरहुआ सफलता के उस मुकाम पर है, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं। लेकिन उन्हें ये पापुलैरिटी, सफलता और जुबलीस्टार का टैग रातों-रात हासिल नहीं हुआ, बल्कि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

एक म्यूजिक एल्बम ने बदल दी निरहुआ की जिंदगी

अन्य भोजपुरी सितारों की तरह निरहुआ ने भी यहां तक पहुंचने के लिए खूब संघर्ष किया। निरहुआ ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया और कई म्यूजिक एल्बम को आवाज दी। इसके बावदूज कामयाबी उनसे कोसों दूर थी। लेकिन एक म्यूजिक एल्बम ने उनकी जिंदगी बदल डाली। ये गाना निरहुआ के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और इसके बाद वह फैंस के दिलों पर राज करने लगे।

इस एल्बम के साथ निरहुआ भी हो गए हिट

फिल्मों से पहले ही निरहुआ सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर चुके थे। 2003 में उनका म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ रिलीज हुआ था। यह गाना खूब हिट रहा और इस गाने के कारण ही वह फैंस और स्क्रीन में ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर हो गए। आज भी कई लोग उन्हें उनके रियल नाम दिनेश लाल यादव के बजाय इसी नाम (निरहुआ) से जानते हैं। निरहुआ सटल रहे गाने के बाद उनके एक के बाद एक कई गाने हिटलिस्ट में शामिल होते गए।

इस गाने से ऐसी बदली निरहुआ की जिंदगी

2003 में रिलीज हुआ निरहुआ का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ ऐसा हिट हुआ कि इसने निरहुआ की जिंदगी बदल डाली। आज भी यूट्यूब पर यह गाना खूब सुना जाता है। इस गाने के बाद उनका नाम भोजपुरी के पॉपुलर और हिट सिंगर की लिस्ट में शामिल हो गया। हालांकि इस गाने से पहले भी 2001 में निरहुआ के दो एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ रिलीज हुआ था। लेकिन इन एल्बम से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। लेकिन ‘निरहुआ सटल रहे’ के बाद उन्हें खूब फेम हासिल हुई। इस गाने की वजह से ही निरहुआ को भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने लगे और इस तरह से निरहुआ सिंगर के साथ ही भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर भी बन गए। आज निरहुआ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं।

अगली खबर