भोजपुरी स्टार निरहुआ की वो 15 फिल्में, जिनके टाइटल उन्हीं के नाम पर रखे गए

Dinesh Lal Yadav Nirahua: दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार में से एक हैं। उनका किसी भी फिल्म से जुड़ना कामयाबी की गारंटी माना जाता है। इतना ही नहीं उनके नाम से कई फिल्में भी बन चुकी हैं।

nirahua
निरहुआ 

दिनेश लाल यादव निरहुआ एक ऐसे भोजपुरी एक्टर हैं, जिनके नाम से भोजपुरी में कई फिल्में बनीं हैं। इतना ही नहीं पहली फिल्म हिट होने के बाद कई फिल्मों का सिक्वल भी बनाया गया है। बताया जाता है कि निरहुआ के नाम पर फिल्मों के टाइटल रखने की वजह एक्टर की जबरदस्त लोकप्रियता है, जिसे मेकर्स भुनाने का कोई मौका नही छोड़ते। आइए आपको निहरुआ की उन 15 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके टाइटल उन्हीं के नाम पर रखे गए। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पहली बार अपने नाम पर बनी फिल्म में साल 2008 में काम किया था। इस फिल्म का नाम निरहुआ रिक्शावाला था, सुपरहिट साबित हुई। निरहुआ रिक्शावाला ने एक्टर को इंडस्ट्री में पैर जमाने का मौका दिया। उन्होंने इस फिल्म के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता के झंडे गाड़ते गए। निरहुआ का अब भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम है। 

निरहुआ रिक्शावाला समेत निरहुआ के नाम पर अब तक 15 फिल्में बनीं हैं। निरुहा के नाम पर बनीं फिल्मों के टाइटल हैं- निरहुआ नंबर वन, निरहुआ चलल ससुराल, निरहुआ मेल, निरहुआ बनल डॉन, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ चलल ससुराल 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, एक निरहुआ सरफिरा, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ नौटंकी वाला, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ चलल अमेरिका और निरहुआ चलल लंदन। 

गौरतलब है कि निरहुआ की शुरुआती जिंदगी काफी संगर्षों भरी रही है। कभी उनके घर में एक साइकिल तक नहीं थी। एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता की मासिक आमदनी महज 3500 रुपए थी और इसी में सात लोगों का परिवार चलता था। हालांकि, अब भोजपुरी स्टार बन जाने के बाद वह एक फिल्म की 50 लाख रुपए से भी ज्यादा फीस लेते हैं। उन्होंने तमाम परेशानियों से जूझते हुए अपने टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में दबदबा काम किया है।

अगली खबर