Pawan Singh Sawan Song: सावन के पावन महीने में सुनें पवन सिंह की आवाज में ये टॉप 5 गाने

Bhojpuri Sawan Songs: सावन का महीना शुरू होने से पहले ही सावन के भोजपुरी गीतों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। भोले भंडारी के भक्त पवन सिंह के सावन गीतों के साथ झूम रहे हैं। यूट्यूब पर पवन सिंह के सावन सॉन्ग खूब वायरल हो रहे हैं।

Pawan Singh Bhojpuri Sawan Songs
पवन सिंह सॉन्ग 'सावन'   |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • सावन में खूब सुने जाते हैं पवन सिंह के गाने
  • पवन के सावन गीत के साथ भोले की भक्ति में डूबे भक्त
  • सावन में माहौल बना रहे पवन सिंह के गाने

Pawan Singh Bhojpuri Sawan Songs: सावन का महीना 14 जुलाई 2022 को शुरू हो रहा है। जोकि 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। सावन के पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अराधना की जाती है। यही कारण है कि शिव भक्तों को बेसब्री से सावन के महीने का इंतजार रहता है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के गाने हमेशा ही फैंस के बीच छाए रहते हैं। लेकिन जब बात सावन की हो तो पवन सिंह ने सावन के लिए कई गाने गाए हैं जो सावन आते ही खूब सुने जाते हैं। पवन के भोजपुरी सावन गीत इतने पसंद किए जाते हैं कि इन गानों ने यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज बनाए। यहां हम आपको पवन के कुछ ऐसे ही सावन गीत के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया।

'शिवाला पs सोमारी' (Shivala Pa Somari)

पवन सिंह का भोजपुरी सावन गीत 'शिवाला पs सोमारी' भोले भक्तों द्वारा खूब पसंद किया गया। पवन सिंह की आवाज के साथ ये गाना शिव की भक्ति और भाव से ओत-प्रोत कर देने वाला है। गाने के वीडियो में पवन के साथ जिया रॉय नजर आईं। 'शिवाला पs सोमारी' गाने को पवन सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है।  

Also Read: Bhojpuri Celebs: महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं ये भोजपुरी कलाकार, जानें किसके पास है कौन सी कार

‘ॐ नमः शिवाय’ (Om Namah Shivay) 

पावरस्टार पवन सिंह के कई सावन गीतों की कड़ी में एक है बोलबम गाना ‘ॐ नमः शिवाय’। ये गाना शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने को पवन सिंह और अलका झा ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के साथ शिवभक्त सावन का स्वागत कर रहे हैं।

‘गउरा हो हंस द ना’ (Gaura ho hansi da na song)

सावन के महीने में बिहार-झारखंड में पवन सिंह का गाना ‘गउरा हो हंस द ना’ खूब धूम मचा रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही है। पवन शिव तो चांदनी को मां गौरी के रूप में देखा जा सकता है।

Also Read: Trisha kar madhu ka gana: वायरल हुआ त्रिशाकर मधु का गाना 'पातर पियवा', देखें हॉट डांस वीडियो

‘बेल पतईया के चटइया’ (Bel Pataiya Ke Chataiya)`

पवन सिंह का गाना ‘बेल पतईया के चटइया’ सावन के कई हिट सॉन्ग में एक है। गाने में शिव का नाम गूंजता है और शिवभक्त भक्ति से सराबोर हो जाते हैं। इस गाने को पवन सिंह के साथ ही प्रियंका सिंह ने भी आवाज दी है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे है।

अगली खबर