Pawan Singh Holi Song: व्हाइट-व्हाइट लहंगा के बाद पवन सिंह का नया धमाका, रिलीज हुआ गाना 'होली के मजा'

Pawan Singh Latest Holi Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी होली स्पेशल गाना   'होली के मजा' रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह के साथ श्वेता महरा भी नजरआ रही हैं। यहां पर देखें पवन सिंह का नया गाना।

Pawan Singh Shweta Mahara Holi Ke Maja Holi
Pawan Singh Shweta Mahara Holi Ke Maja Holi 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो गया है।
  • गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है। 
  • गाने में भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं।

Pawan Singh Holi Ke Maza Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है। व्हाइट व्हाइट लहंगा की सफलता के बाद अब पवन सिंह का यह गाना  'होली के मजा' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।  इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है। 

'होली के मजा' गाने में पवन सिंह (Pawan Singh Holi Bhojpuri song) के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है।  ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है। पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना 'होली के मजा' को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। इसे हर घन्टे के हिसाब से 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। 

Bhojpuri Gana

Also Read: Pawan Singh Monalisa Song: ये है मोनालिसा का सबसे सुपर हॉट गाना, देखें VIDEO

प्रियांशु सिंह ने दिया संगीत
गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना  से रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों के बीच जारी होली की हुड़दंग के संग उड़ते रंग और गुलाल देखकर आप भी रंगों के त्यौहार के संग रंग जाएंगे। पवन सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिल रहा है।

रिलीज हुआ था व्हाइट व्हाइट लहंगा
पवन सिंह का इससे पहले व्हाइट-व्हाट लहंगा रिलीज हुआ था। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं। गाने को 79 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है।

अगली खबर