रिलीज होते ही छाया गोलू राजा और पूनम दुबे का गाना लईकी के देखनी ह रील प', कुछ दिनों में मिले एक मिलियन व्यूज

Poonam Dubey and Golu Raja Song: पूनम दुबे और गोलू राज का गाना 'लईकी के देखनी ह रील प' को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें इस गाने का वीडियो...

Poonam Dubey and Golu Raja Song  Leyki Ke Dekhni Ha Reel Pa
Leyki Ke Dekhni Ha Reel Pa 
मुख्य बातें
  • पूनम दुबे और गोलू राज का गाना 'लईकी के देखनी ह रील प' वायरल हो रहा है।
  • गाने को रिलीज के कुछ दिन के अंदर ही एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
  • पूनम और गोलू का यह गाना रील्स को लेकर है।

Poonam Dubey and Golu Raja Song: भोजपुरी सिनेमा की स्टनिंग अदाकारा पूनम दुबे और गोलू राज का गाना 'लईकी के देखनी ह रील प' रिलीज के साथ वायरल हो रहा है।  यह गाना म्यूजिक वाइड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा पूनम दुबे का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। 

पूनम दुबे और गोलू राजा (Poonam Dubey and Golu Raja song) के गाने को रिलीज के कुछ दिन के अंदर ही एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। डिजिटल युग में वीडियो का सबसे मनोरंजक और लोकप्रिय फॉरमेट रील्स का चलन बढ़ा है, ऐसे में पूनम और गोलू का यह गाना रील्स को लेकर ही है।  इससे गाने से युवा ऑडियंस खुद को खूब कनेक्ट भी कर रहे है। गाना रिलीज होने के बाद अभिनेत्री पूनम दुबे और गायक गोलू राज ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमारा गाना सबको पसंद आएगा। यह आज कल का डिमांड है।  इसकी मेकिंग को हमने खूब एन्जॉय किया है। 

Bhojpuri Song

Also Read: Ankush Raja Bhojpuri Song: रिलीज हुआ अंकुश का नया भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर वीडियो ने मचाई धूम

गाने में केमेस्ट्री शानदार
गोलू राजा और पूनम दुबे आगे कहते हैं, 'गाने का गीत - संगीत सब लाजवाब है।  गाने में हमारी केमेस्ट्री भी शानदार है।  इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से अपील करेंगे कि आप एक बार हमारे गाने को जरुर देखें। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन वीक यह गाना युवाओं के लिए उपहार से कम नहीं है। मेरी दर्शकों से अपील होगी कि आप इस गाने को जरूर देखें - सुनें। बेहद मजा आने वाला है।'

म्यूजिक वाइड एलएलपी प्रस्तुत गाना 'लईकी के देखनी ह रील पर' के निर्माता नीरज सिंह हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं। इस 


 

अगली खबर