Priyanka Singh Bhojpuri Song: रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का नया गाना 'इक तरफा प्यार', वायरल हुआ वीडियो

Priyanka Singh Bhojpuri Song Ek Tarfa Pyar : भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर प्रियंका सिंह का नया गाना 'इक तरफा प्यार' रिलीज हो गया है और खूब देखा जा रहा है।

Priyanka Singh Bhojpuri Song Ek Tarfa Pyar
Priyanka Singh Bhojpuri Song Ek Tarfa Pyar 

Priyanka Singh Bhojpuri Song Ek Tarfa Pyar : भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर प्रियंका सिंह का नया गाना 'इक तरफा प्यार' रिलीज हो गया है और खूब देखा जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 54 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये प्रियंका सिंह की फॉलोइंग की ही बदौलत है कि उनका कोई भी गाना आते ही फैंस की जुबां पर छा जाता है। प्रियंका सिंह ने इस गाने को आवाज देने के अलावा कंपोज भी किया है वहीं इसके बोल लिखे हैं संतोष उत्पत्ति ने। वहीं इस गाने को राहुल श्रीवास्तव, सेजल साहू और शिवानी सिंह पर फिल्माया गया है। गाने को एक खूबसूरत बंगले में फिल्माया गया है। गाने में एक कहानी दिखाई गई है कि पत्नी अपने पति का इंतजार करती है, उसके लिए कमरा सजाती है लेकिन पति दूसरी महिला के साथ वक्त बिताकर नशे में धुत आता है। गाने में बेवफाई को दिखाया गया है। इस वीडियो के डाइरेक्टर विनीत शाह है। शाह पहले भी प्रियंका के कई वीडियो एलबम को निर्देशित कर चुके हैं। 

अगली खबर