Priyanka Singh New Bhojpuri song: दर्द से भरा है प्रियंका सिंह का नया गाना द‍िल प्‍यार की राजधानी, VIDEO

Priyanka Singh - Dil Pyar ki rajdhani: भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर प्रियंका सिंह का नया रोमांटिक सैड सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने में प्रियंका सिंह की आवाज आपको दर्द का एहसास करा देगी।

Dil Pyar Ki Rajdhani Song
Dil Pyar Ki Rajdhani Song  |  तस्वीर साभार: YouTube

बिहार के छोटे से जिले गोपालगंज में जन्मी प्रियंका सिंह भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े भोजपुरी कलाकारों के लिए गाने गाए हैं। हालांकि उनकी जिंदगी शुरू से इतनी अच्छी नहीं थी उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। 2010 से वह मुंबई में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन 2016 में आए उनके ‘छलकत हमरो जवनिया’ गाने ने इतनी लोकप्रियता दिला दी कि आज वह एक स्टार गायक के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। प्रियंका सिंह का आज एक नया रोमांटिक सैड सॉन्ग ‘दिल प्यार की राजधानी’ रिलीज हुआ है। इस गाने में प्रियंका सिंह की आवाज आपको प्रेम और वियोग के दर्द का एहसास करा देगी। यह गाना प्रियंका सिंह के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को लिखा है यादव राज ने और संगीत विनीत शाह ने दिया है।

अगली खबर