Rani Chatterjee Monalisa: रानी चटर्जी और मोनालिसा ने जब खोले थे एक दूसरे के कई राज, वायरल हुआ गाना 'छिहतरों लेमचूस चुसल'

Rani Chatterjee Monalisa: बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी तो बहुत सुनी होगी आपने लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कंट्रोवर्शियल कुछ कम नहीं हो रही। लेकिन यहां मोनालिसा और रानी चटर्जी अपने गाने के जरिए बड़े ही प्यार से एक दूसरे के पोल खोल रही हैं। कई ऐसे राज है जो सामने आ रहे हैं। जिससे अदाकारा सुर्खियों में बनी हुई है।

Rani Chatterjee Monalisa song
ये कंट्रोवर्सी नहीं गाना है जिसमें दोनों एक्ट्रेस पोल खोल रही हैं 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कंट्रोवर्सी होती रहती हैं
  • लेकिन ये कंट्रोवर्सी नहीं गाना है जिसमें दोनों एक्ट्रेस पोल खोल रही हैं
  • गाने के जरिए बड़े ही प्यार से एक दूसरे के पोल खोल रही हैं

Rani Chatterjee and Monalisa Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की कंट्रोवर्सी आपने बहुत बार सुनी होगी। लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी का मतलब यहां किसी लड़ाई झगड़े से नहीं है। दरअसल मोनालिसा और रानी चटर्जी का एक गाना है "छिहतरों लेमचूस चुसल" जिसमें दोनों हसीनाएं जुगलबंदी कर रही है और साथ ही एक दूसरे का राज खोल रही है। भोजपुरी लोगों में दोनों एक्ट्रेस का जबरदस्त क्रेज है। यह दोनों जब एक साथ स्टेज पर उतर जाती है तो लोग इनके दीवाने हो जाते हैं। भोजपुरी फिल्मों की दो टॉप ऐक्ट्रेसेस मोनालिसा और रानी चटर्जी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दोनों ऐक्ट्रेस भोजपुरी गाना 'तू कॉलेज के पीछे जा के कौन पढाई कईलू' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। विडियो में रानी चटर्जी, मोनालिसा के अलावा खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की जुगलबंदी डांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है यह वीडियो इतना वायरल हुआ है कि इसके कुल व्यूज 15 करोड़ को पार कर गए हैं। भोजपुरी गाने 'छिहतरों लेमचूस चुसल' को इतना पसंद किया जा रहा है कि रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये ताबड़तोड़ तरीके से देखा जाने लगा था।

Also Read: होली पर प्रियंका सिंह के होली गीत ने मचाई धूम, देखें वीडियो

स्टार कास्ट है दमदार
इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो छिहतरों लेमचूस चुसल गीत भोजपुरी फिल्म नागिन का है, इसमें खेसारी लाल यादव, रानी चटर्जी, मोनालिसा, मनोज टाईगर ने अभिनय किया है। सभी एक्टर दमदार है। फिल्म में मोनालिसा, रानी और खेसारी के साथ मनोज टाइगर की एक्टिंग भी देखने लायक है।

इन सभी एक्टर को एक साथ देखना फैंस के लिए सबसे अहम है। इनकी मेजदार एक्टिंग साथ एक फिल्म में देखकर फैंस भी खुश हो गए। वहीं फिल्म के इस गाने ने भी यूट्यूब पर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। दोनों अभिनेत्री इसमें अपने-अपने तरीके से दर्शकों को अपनी अदाओं से बेकरार कर रही हैं।

अगली खबर