Bhojpuri Film 'Lady Singham' Trailer: रानी चटर्जी ने शक्ति कपूर से लिया पंगा, सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

Lady Singham Movie Trailer: रानी चटर्जी की अपकमिंग फिल्म 'लेडी सिंघम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में विलेन के रोल में बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और फैंस को पसंद आ रहा है।

Lady Singham  Rani Chatterjee
Lady Singham Trailer  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • लेडी सिंघम से रानी मचाएंगी धमाल
  • फिल्म में विलेन बने शक्ति कपूर
  • फैंस को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर

Rani Chatterjee Movie Trailer Released: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी  की फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, और अब फैंस के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। जी हां रानी चटर्जी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आने वाली हैं। रानी चटर्जी की नई फिल्‍म 'लेडी सिंघम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रानी के साथ बॉलिवुड के सुपरडुपर हिट विलेन और श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर  भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर देखकर फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं, वहीं यह संभावना भी जताई की जा रही है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्‍मों में एक हो सकती है।

'लेडी सिंघम' का ट्रेलर 5 मिनट 10 सेकेंड का है। ट्रेलर में रानी को जबरदस्त ऐक्शन अवतार के साथ ही जोरदार रोमांस करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में रानी चटर्जी एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं शक्ति कपूर विलन के रोल में हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में गौरव झा भी हैं, जो रानी के प्रेमी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में शक्ति कपूर के का रोल और डॉयलॉग्स दोनों दमदार और कमाल के हैं।

यह पहली बार नहीं है जब शक्ति कपूर किसी भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगे। शक्ति का भोजपुरी सिनेमा से काफी पुराना रिश्ता रहा है। शक्ति कपूर को रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्म 'गोलमाल बा भईया' और विनय भट्ट के साथ 'हम हइ हीरो हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में पहले देखा जा चुका है। रानी की फिल्म  'लेडी सिंघम' को दिलीप गुलाटी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता सरला अशोक सरोगी हैं, वहीं सह- निर्माता राहुल शर्मा हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@bhojpuriyaupdate)

भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस रानी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है, और फैंस के साथ अपने से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती है। रानी की कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है। उनका देशी अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है।

अगली खबर