Bhojpuri Stars Controversies: भोजपुरी स्टार्स के इन विवादों पर हुआ हंगामा, कोई गया जेल तो किसी का MMS हुआ वायरल

Controversies Of Bhojpuri Cinema: अन्य फिल्मी जगत के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री भी चर्चा में बनी हुई है। भोजपुरी सिनेमा के कलाकार सिर्फ अपने हुनर ही नहीं बल्कि विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जानते हैं भोजपुरी सितारों से जुड़े बड़े विवादों के बारे में।

Bhojpuri Stars Controversy
Bhojpuri Stars Controversy   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बड़े विवादों से जुड़ चुका है फेमस भोजपुरी सितारों का नाम
  • सीडी स्कैंडल और ठगी के आरोप में फंस चुकी हैं अनारा गुप्ता
  • विवादों को लेकर खूब लाइमलाइट में रहें कई भोजपुरी स्टार्स

Controversies Of Bhojpuri Industry Stars: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की तरह ही भारत में कई रीजनल फिल्म इंडस्ट्री भी हैं, जिनमें भोजपुरी इंडस्ट्री एक है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चा देशभर में हो रही है और इसकी वजह है भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार। भोजपुरी सिनेमा के कलाकार अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के साथ ही देशभर में हुनर का परचम लहरा रहे हैं। इनमें से कुछ एक्टर तो फिल्मों के साथ राजनीति में भी शामिल हुए। लेकिन भोजपुरी स्टार्स सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि विवादों को लेकर भी चर्चा में छाए रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े बडे विवादों में कई एक्टर और एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ स्टार्स की खूब किरकिरी हुई तो किसी को हवालात की हवा भी खानी पड़ी। जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री से जुडे इन बड़े विवादों में किन स्टार्स का नाम शामिल है।

रवि किशन (Ravi Kishan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि फिल्मी दुनिया का मशहूर नाम हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और गायकी से भोजपुरी और बॉलीवुड में पहचान हासिल की। रवि किशन राजनीति भी सक्रिय हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। विवादों में फंसे भोजपुरी स्टार्स की लिस्ट में रवि किशन का नाम भी शामिल है। कुछ समय पहले रवि किशन के कोरोना वायरस वाले बयान पर हंगामा हुआ था। दरअसल लोकसभा में अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपने बयान में कहा था कि, कोरोना वायरस फैलने के लिए केवल कुंभ मेले को ही जिम्मेदार न ठहराया जाए। उनके इस बयान के बाद लोगों ने जमकर आलोचना की।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी विवादों से बचे नही हैं। खेसारी अपने गाने को लेकर विवादों में रह चुके हैं और इसके लिए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं एक और विवाद को लेकर खेसारी को जेल भी जाना पड़ा था। दरअसल कुछ समय पहले खेसारी ने एक गाना गाया था, जिसका नाम ‘चाची के बाची सपनवा में आती है’ था। इस गाने के रिलीज होने के बाद ही खेसारी की मुसीबत बढ़ गई। सुरजीत सिंह नाम के एक शख्स ने मुंबई में खेसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शख्स ने खेसारी पर औरतों का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके बाद खेसारी ने सानिया मिर्जा पर भी एक गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों पवन दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इससे पहले पवन सिंह पहली पत्नी नीलम के आत्महत्या के समय भी चर्चा में थे। लेकिन इसे लेकर पवन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया था। लेकिन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ पवन का विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री का ऐसा विवाद है जो समय-समय पर ताजा हो जाता है। दरअसल पवन और अक्षरा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अचानक पवन ने शादी कर ली और दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद अक्षरा ने पवन पर शराब पीकर मारपीट करने और करियर खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया।

अनारा गुप्ता (Anara Gupta)

भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता अपनी बोल्डनेस को लेकर खूब चर्चा में बनी रहती हैं। अनारा की पर्सनल लाइफ भी कई विवादों से घिरी रही। 2004 में अनारा गुप्ता का सीडी स्कैंडल सामने आया। अनारा की आपत्तिजनक सीडी मार्केट में आते ही वह चर्चा और विवादों में घिर गईं। इसके बाद अनारा गुप्ता पर 200 करोड़ रुपये की ठगी का भी आरोप लगा। पांच लोगों पर ठगी का आरोप था, जिसमें अनारा का नाम भी शामिल था। अनारा के जीवन से जुड़े विवादों पर फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम ‘मिस अनारा’ है।

अगली खबर