Samar Singh Song: गोविंदा के इस हिट गाने का समर सिंह ने बनाया भोजपुरी वर्जन, आपने देखा क्या?

Samar Singh Bhojpuri Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री में गोविंदा वो नाम है जिनके फिल्में और गाने हिट लिस्ट में शामिल हो जाते थे। गोविंदा के गाने और डांस स्टेप पर आज भी लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। गोविंदा के कई हिट गानों में एक है ‘तुम तो धोखेबाज हो’। समर सिंह ने इस गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया है जोकि खूब पसंद किया गया।

Samar Singh song
Samar Singh Tum To Dhokhebaaz ho song Bhojpuri Version  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • समर सिंह ने गोविंदा के हिट सॉन्ग को भोजपुरी मे किया रीक्रिएट
  • गोविंदा के हिट गानों में एक है 'तुम तो धोखेबाज हो'
  • तुम तो धोखेबाज हो गाने के भोजपुरी वर्जन को यूट्यूब पर मिले खूब व्यूज

Samar Singh Bhojpuri version on Govinda Hit Song: एक्टर गोविंदा ने ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि देश-विदेश तक लोकप्रियता हासिल की। 90 के दशक में तो बॉलीवुड पर गोविंदा का ही बोलबाला हुआ करता था। उनके एक्टिंग, डांस और कॉमेडी का भला कौन दीवाना नहीं होगा। आज भी लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। किसी भी गाने पर गोविंदा का ऐसा डांस स्टेप होता था जिसपर आज भी लोग थिरकने पर मजबूर हो जाया करते हैं। आपने गोविंदा के कई गाने सुने होंगे। उनके कई हिट गानों में एक है ‘तुम तो धोखेबाज हो’। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। हाल ही में भोजपुरी सिंगर एक्टर समर सिंह ने गोविंदा के इसी हिट गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया जोकि लोगों के बीच अब तक धूम मचा रहा है। अगर आपने यह गाना अब तक नहीं देखा तो एक बार जरूर देखिए।

गोविंदा के हिट गाने को समर सिंह ने किया रीक्रिएट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में और गाने पहले भी बनाए जा चुके हैं जोकि बॉलीवुड के ही भोजपुरी वर्जन हैं। बात अगर गानों की करें तो भोजपुरी के कई कलाकार आए दिन बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन रिलीज करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुआ समर सिंह का यह गाना ‘तुम तो धोखेबाज हो’ का भोजपुरी वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की जोड़ी देखने को मिल रही है। भोजपुरी गाना तुम तो धोखेबाज हो में एक्ट्रेस यानी आकांक्षा समर से कहती है ‘तुम तो धोखेबाज हो मजा लेके छोड़ दोगे तो’। इसके जवाब में फिर भोजपुरी अंदाज में समर सिंह कहते हैं ‘तुम भी बड़ी चालाक हो हम को लूटकर छोड़ दोगी तो’। गाने में समर और अकांक्षा की नोकझोंक और शानदार केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

Also Read: Instagram पर फॉलोअर्स की रेस में आगे निकले प्रदीप पांडे चिंटू, पवन, खेसारी और निरहुआ को भी छोड़ा पीछे

तुम तो धोखेबाज हो का भोजपुरी वर्जन मचा रहा धूम

तुम तो धोखेबाज हो गाने का भोजपुरी वर्जन टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर इसी साल अप्रैल महीने में रिलीज किया गया था। गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इसके बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं और संगीत रोशन सिंह ने दिया है। गाने की फिल्मोग्राफी से लेकर कोरियोग्राफी सभी की खूब तारीफ की जा रही है। लोगों द्वारा यह गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि अबतक इसे यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखिए तुम तो धोखेबाज हो भोजपुरी गाना:

Also Read:Rani Chatterjee Bride Look: रानी चटर्जी के जिम लुक तो खूब देखे होंगे, यहां देखिए लाल जोड़े में उनका ब्राइडल लुक

गोविंदा के हिट गानों में एक है तुम तो धोखेबाज हो

गोविंदा ने वैसे एक से बढ़कर एक कई हिट गाने और फिल्मों मे काम किया है। लेकिन उनके कई हिट गानों में एक है ‘तुम तो धोखेबाज हो’। यह गाना बॉलीवुड फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ का है। गाने में गोविंदा के साथ तब्बू और करिश्मा कपूर भी नजर आती हैं।

अगली खबर