Bhojpuri Song Aaye Hun Up Bihar Lootne: शिल्पा शेट्टी के गाने ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ को सिंगर चंद्र नंदनी ने भोजपुरी में किया रीक्रिटएट

Bhojpuri Song Ayi Hun Up Bihar Lutne: शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर गाने आई हु यूपी बिहार लूटने को अपने स्‍टाइल में चंद्र नंदनी लेकर आई हैं। आप इस गाने को यहां पर देख सकते हैं।

Bhojpuri Song Ayi Hun Up Bihar Lutne: बॉलीवुड का फेमस गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ आपको याद ही होगा, जिसमें शिल्‍पा शेट्टी के ठुमकों ने धमाल मचा दिया था। अब इसी गाने को अपने स्‍टाइल में चंद्र नंदनी लेकर आई हैं। यह गाना मशहूर निर्माता अभय सिन्‍हा के यूट्यूब चैनल यशी फिल्‍म्स से रिलीज हुआ है। इस गाने में भावना सिंह और आदित्‍य गिरी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। गाना मजेदार बना है। गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ को चंद्र नंदनी ने गाया है और उन्‍होंने ही इसका लिरिक्‍स भी तैयार किया है। वे इस गाने को लेकर कहती हैं कि गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ बेहद महत्‍वपूर्ण है मेरे लिए। यह बॉलीवुड के गाने से हटकर है। लोगों को इसमें बहुत मजा आने वाला है। हमने एक बेहतरीन टीम वर्क के साथ यह गाना बनाया है। इसलिए आप सभी से अपील है कि एक बारे इसे जरूर सुनें।' गाने का म्‍यूजिक अंकित सिंह ने दिया है। निर्देशन करण चौधरी ने किया है।

अगली खबर