Tik tok Video: शादी के जोड़े में निरहुआ संग आम्रपाली दुबे ने बनाया टिक टॉक वीडियो, मंडप में नाचते हुए आए नजर

भोजपुरी गाना
Updated Dec 13, 2019 | 17:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik tok Video: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। अब इसी बीच दोनों का एक टिक टॉक वीडियो सामने आया है।

Amrapali Dubey का टिक टॉक वीडियो
Amrapali Dubey का टिक टॉक वीडियो 
मुख्य बातें
  • आम्रपाली दुबे टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं।
  • हाल ही में एक्ट्रेस का एक टिक टॉक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुऔ है।
  • इस वीडियो में एक्ट्रेस निरहुआ संग मंडप में डांस करती नजर आ रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वो एक बार फिर से अपने पसंदीदा को-एक्टर निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों शादी के जोड़े में जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों एक्टर्स एक बार फिर से अपनी केमिस्ट्री से धमाल मचाते दिखाई दे रहे हैं। इस टिक टॉक वीडियो में दोनों भोजपुरी गाना लव किए हो तो दहेज कैसा गाने पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मंडप में ही जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली दुबे का गाना लव किए हो तो दहेज कैसा पिछले महीने ही रिलीज हुआ था। यूट्यूब पर रिलीज होते ही ये गाना वायरल हो गया था।

 

 

 

 

 

आम्रपाली दुबे का ये टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 139.6k लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा 380 लोगों ने कमेंट किया है। बता दें कि टिक टॉक पर आम्रपाली दुबे काफी एक्टिव रहती हैं।

अगली खबर