Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना सईया के अकवारी में खेसारी ने लगाए ठुमके, काजल राघवानी को दी टक्कर

भोजपुरी गाना
Updated Aug 28, 2019 | 21:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना सईया के अकवारी में यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने में खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। 

Bhojpuri Blockbuster Song Khesari Lal Yadav kajal Raghwani Saiya Ke Akwari Me Watch Video
भोजपुरी गाना।  |  तस्वीर साभार: YouTube

खेसारी लाल यादव अपने अतरंगी गानों के लिए दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। खेसारी अपनी फिल्मों में भी ठेठ भोजपुरी में डायलॉग और एक्टिंग से हमेशा धमाल मचाते रहते हैं। अब तक खेसारी लाल यादव लगभग हर हीरोइन जैसे काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा आदि के साथ काम कर लिया है। उनकी हिट फिल्मों में मेहंदी लगा के रखना, संघर्ष, दबंग सरकार शामिल हैं। फिलहाल खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना सईया के अकवारी में यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने में खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। 
भोजपुरी गाना सईया के अकवारी में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी वीडियो में एकसाथ काफी अच्छी दिख रही है। यूट्यूब पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक स्टेज शो के दौरान का है। यहां पर खेसारी और काजल साथ में पहुंचे थे। इसी प्रोग्राम में दोनों ने फैन्स की डिमांड पर जमकर डांस किया। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे खेसारी लाल यादव अपने डांस मूव से काजल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 


भोजपुरी गाने के इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है। भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमेस्ट्री कमाल की है। खेसारी और काजल के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि खेसारी भोजपुरी सिनेमा की शान हैं। वहीं फैंस उन्हें दोनों की जोड़ी को हिट बताते हुए गाने को सुपरहिट बता रहे हैं। 


भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव के लाखों फैंस हैं। यही वजह है कि उनके गाने और डांस वीडियोज को बहुत पसंद किया जाता है।खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का कुछ दिन पहले एक गाना और काफी वायरल हुआ था। ये भोजपुरी गाना 'दरदिया दे देबा ऐ राजा' था जो कि फैंस को बहुत पसंद आया था। न मिनट 36 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत खेसारी और काजल के डांस से होती है। दोनों ने इस रोमांटिक सॉन्ग में जमकर डांस किया। यहां काजल वाइट लहंगे चोली में बेहद हॉट लग रही हैं, वहीं खेसारी भी ब्लू कुर्ते-पाजमे में स्मार्ट दिख रहे हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसे 1 करोड़ 82 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली खबर