Aamrapali Dubey Birthday: ये है आम्रपाली दुबे का सबसे वायरल गाना-'रात दिया बुता के', तोड़े सारे रिकॉर्ड

भोजपुरी गाना
Updated Jan 11, 2020 | 13:45 IST

Aamrapali Dubey Birthday Bhojpuri Song:आम्रपाली दुबे का गाना 'रात दिया बुता के पिया क्या किया' पहला भोजपुरी गाना था जिसे यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज मिले थे। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ पवन सिंह भी थे।

Aamrapali Dubey Birthday Bhojpuri Song: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे 11 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आम्रपाली दुबे पिछले छह साल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन भी हैं। आम्रपाली दुबे ने यूट्यूब पर भी कई रिकॉर्ड है। आम्रपाली दुबे पहली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जिसके गाने ने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। 

आम्रपाली दुबे का गाना 'रात दिया बुता के पिया क्या किया' पहला भोजपुरी गाना था जिसे यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज मिले थे। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ पवन सिंह भी थे। ये गाना साल 2017 में रिलीज हुआ था। 

आम्रपाली दुबे के इस गाने को खबर लिखे जाने तक 375 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह  सात फेरे,‘रहना है तेरी पलकों की छांव में', मेरा नाम करेगी रौशन' जैसे सीरियल्स में काम किया है। 
 

अगली खबर