Bhojpuri shiv Bhajan: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी शिव भजन रिलीज, भोले की भक्ति में डूबे आए नजर

भोजपुरी गाना
Updated Feb 21, 2020 | 12:48 IST

Khesari Lal yadav New Bhojpuri Bhajan: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी शिव भजन 'चिलम करे धुकुर-धुकुर' रिलीज हो गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुए इस गाने में खेसारी शिव भक्ति में डूबे दिख रहे हैं।

Khesari Lal yadav New Bhojpuri Bhajan Chilam Kare Dhukur Dhukur: महाशिवरात्रि पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भजन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाशिवरात्रि के इस मौके पर जब चारों ओर शिव की जय- जयकार है तो वहीं ये भोजपुरी भजन 'चिलम करे धुकुर-धुकुर' शिव भक्तों को और भी मोहित कर रहा है। खेसारी लाल यादव इस गाने में कांवड़ लिए शिवधाम जाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दर्शकों के बीच शिव भक्ति को बढ़ाता ये भजन खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है तो वहीं म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ ये भजन फैंस के दिलों में उतर गया है।

अगली खबर