Bhojpuri Holi Song: होली से पहले रिलीज हुआ पवन सिंह का भोजपुरी गाना लहंगवा लस लस करता, देखे वीडियो

भोजपुरी गाना
Updated Feb 12, 2021 | 19:53 IST

Pawan Singh Holi Song: होली से पहले ही पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना खूब धमाल मचा रहा है। कुछ हीं घंटो में इस गाने के वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Pawan Singh New Bhojpuri Song Lahangwa Las Las Karta: पवन सिंह हर त्यौहार पर नया गाना लेकर आते हैं। चाहे फिर वो होली, दिवाली, नवरात्रि‍ या छठ पूजा हो। होली आने में थोड़ा ही समय बचा है और पवन सिंह ने इस बार भी अपने नए होली सॉन्ग से धमाल मचा दिया है। उनके इस गाने का नाम लहंगवा लस लस करता है। आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और नीलम गिरि पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में दोनों रंग के साथ होली खेलते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। आप भी इस नए भोजपुरी होली सॉन्ग का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर