न्यू ईयर के अवसर पर आदित्य गिरी कि सगाई की बात सुन अक्षरा सिंह हुई बेहद नाराज, SONG VIDEO

भोजपुरी
Updated Dec 28, 2020 | 17:17 IST

अक्षरा सिंह का नया गाना न्यू ईयर मनी तोहरा सेज पर इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में आदित्य गिरी ने अक्षरा सिंह के बॉयफ्रैंड का रोल निभाया है। वहीं गाने को अक्षरा सिंह ने खुद अपनी शानदार आवाज दी है।

अक्षरा सिंह के गाने की खनक की भोजपुरी फिल्मों में अलग ही जलवा है। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह अपनी दिलकश अदाओं और खूबसूरती से भी अपने फैंस पर जादू बिखेर देती हैं। ऐसे में नए साल के अवसर पर अक्षरा सिंह का नया गाना न्यू ईयर मनी तोहरा सेज पर इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में आदित्य गिरी ने अक्षरा सिंह के बॉयफ्रैंड का रोल निभाया है।

अक्षरा सिंह गाने में काफी उदास नजर आ रही हैं। दरअसल न्यू से कुछ दिन पहले आदित्य गिरी की सगाई किसी और के साथ हो जाती है और वह इस बात की खबर अक्षरा सिंह को न्यू ईयर पर देते हैं, जिसे सुन अक्षरा आदित्य गिरी से बेहद नाराज हो जाती हैं। वह आदित्य गिरी को पिछले साल के न्यू ईयर पर रोमांस की याद दिलाती हैं, इसके बाद दोनों काफी भावुक हो उठते हैं। गाने में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने के बोल अजाद सिंह ने लिखे है। जबकि म्यूजिक मोहित मौर्या ने दिया है।
 

अगली खबर