Bhojpuri Song: अंकुश राजा संग शिल्पी राघवानी की जोड़ी आ रही लोगों को खूब पसंद, वायरल हो रहा वीडियो

भोजपुरी
Updated Jul 13, 2021 | 12:17 IST

New Bhojpuri Song: अंकुश राजा संग शिल्पी राघवानी का नया सॉन्ग यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी छाया हुआ है। गाने के वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद जच रही है।

Ankush Raja And Shilpi Raghwani New Bhojpuri Song Ulti Pala: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के गाने आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। इनके नए-नए गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में अंकुश राजा संग शिल्पी राघवानी का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल उल्टी पाला है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस नए भोजपुरी गाने के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये भोजपुरी गाना अंकुश राजा ने गाया है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में हीरोइन ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया हैं। लोगों को इस नए गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर