Ankush Raja,Dimpal singh- Dhani Ropniya kara na: अंकुश राजा का नया गाना रिलीज, मिले 20 लाख से ज्यादा व्‍यूज

भोजपुरी
Updated Jul 14, 2020 | 06:19 IST

Ankush Raja,Dimpal singh- Dhani Ropniya kara na: इस गाने में अंकुश राजा अपनी पत्नी के साथ धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं। यह गाना जुलाई 2020 में रिलीज हुआ है।

Bhojpuri Songs: अंकुश राजा भोजपुरी गानों में जाना माना नाम है। अंकुश राजा के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस है इस वजह से उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है और इसे यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिल जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ अंकुश राजा का यह गाना 'धानी रोपनिया करा ना' जिसमें अंकुश धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं। वह अपनी पत्नी से भी धान की रोपाई करने को कहते हैं लेकिन उनकी पत्नी यह करने से मना कर देती है और कहती हैं कि हमसे धान की रोपाई नहीं होगी इस पर अंकुश राजा कहते हैं अगर धान उगेगा नहीं तो हम खाएंगे क्या। इस गाने के ट्रेंड में चलने की एक वजह यह भी है कि इस वक्त किसान धान की रोपाई करना शुरू कर दिया है। इस गाने में अंकुश राजा का साथ देती डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने को लिखा है बोस रामपुरी ने और संगीत दिया है छोटू राउत ने।

अगली खबर