Bhojpuri Song: रिलीज हुआ अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना भतार अईब की ना, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jul 09, 2021 | 14:50 IST

Naya Bhojpuri Gaana: यूट्यूब पर अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल भतार अईब की ना है। इस गाने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Ankush Raja New Bhojpuri Gaana Bhatar Aiba Ki Na: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अंकुश राजा का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'भतार अईब की ना' है। ये भोजपुरी गाना अंकुश राजा पर फिल्माया गया है। ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अंकुश राजा ने गाया है और गाने के लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं। इस भोजपुरी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में हीरो-हीरोइन का रोमांस दिखाया गया है। फैंस को ये भोजपुरी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर