Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू-अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना 'ए प्यार करेलू', कुछ ही घंटों में मचाई धूम

भोजपुरी
Updated Nov 28, 2021 | 11:11 IST

Ae Pyar Karelu Bhojpuri Song: सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह का नया गाना ए प्यार करेलू रिलीज हो गया है। गाने को एक दिन में ही एक लाख आठ हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Ae Pyar Karelu Bhojpuri Song: भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह का नया गाना ए प्यार करेलू रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने को एक लाख आठ हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा दोनों ही गाने में एक्टिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। ये गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

अगली खबर