रितेश पांडे का दूसरा बोलूबल 'नाचे मोर शिव जोगिया' रिलीज, भोले बाबा बन चिल्लम फूंकते दिखे सिंगर

भोजपुरी
Updated Jul 11, 2022 | 15:23 IST

Bhojpuri Bolbam Songs 2022: रितेश पांडे का दूसरा बोलबम वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है और ये यूट्यूब पर छाया हुआ है। जिसके बोल ‘नाचे मोर शिव जोगिया’ है...

Ritesh Pandey Bhojpuri Bolbam Songs 2022: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सावन के मौके पर एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। अब रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का इसी कड़ी में दूसरा बोलबम वीडियो सॉन्ग (Ritesh Pandey Bolbam Video Song) रिलीज कर दिया गया है और ये यूट्यूब पर छाया हुआ है। जिसके बोल ‘नाचे मोर शिव जोगिया’ (Nache Mor Shiv Jogiya) है। इसमें एक्टर को भोलेनाथ के विकराल रूप में देखा जा सकता है। यूट्यूब चैनल से जारी करते ही दर्शकों का गाने को खूब प्यार मिल रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो भोलेनाथ के किरदार में नजर आ रहे हैं और चिल्लम फूंकते हुए भी देखते नजर आ रहे हैं। उनके वीडियो को 92 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, यह रितेश पांडे का इस साल का दूसरी कांवड़ सॉन्ग है। 

अगली खबर