Bhojpuri Song Video: पवन सिंह-निधि झा के भोजपुरी गाने का धमाल, देखें 'ढिबरी में रहुए ना तेल' का वीडियो

भोजपुरी
Updated Jun 02, 2020 | 11:05 IST

Bhojpuri Video Dhibari Me Rahue Na Tel : पवन सिंह और निधि झा का एक रोमांटिक भोजपुरी गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है...

Bhojpuri New Song Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी हिट फिल्मों और शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह की जोड़ी मोनालिसा और निधि झा के साथ खूब पसंद की जाती है। इन दिनों पवन सिंह और निधि झा का एक रोमांटिक भोजपुरी गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। सुपरस्टार पवन सिंह और निधि झा का गाना लॉकडाउन के दौरान भोजपुरी फैंस का मनोरंजन कर रहा है। भोजपुरी फिल्म 'क्रेक फाइटर' के हॉट गाने में पवन सिंह और निधि झा की जबरदस्त केमेस्ट्री देख सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की एक्टिंग और गाने सभी सुपरहिट होते हैं। पवन सिंह और इंदु सोनाली ने इस गाने को गाया है। भोजपुरी हॉट रोमांटिक गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। भोजपुरी रोमांटिक गाने 'ढिबरी में रहुए ना तेल' का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर