Nirhua new holi song: दिनेश लाल यादव न‍िरहुआ का नया भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, इंटरनेट पर छाया

भोजपुरी
Updated Feb 26, 2020 | 14:50 IST

New Bhojpuri Holi Songs: दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ का और अंतरा सिंह का नया भोजपुरी होली गाना रिलीज हो गया है। 'रंग डलवा त देहब हजार गारी' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Nirhua new holi bhojpuri song: भोजपुरी गानों को सुनने वाले खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर होली के गाने। कई बड़े गायक होली के मौके पर भोजपुरी में होली के स्‍पेशल गाने लेकर आते हैं। न‍िरहुआ भी इस मौके का एक नया गाना लेकर आए हैं जिसका टाइटल है 'रंग डलवा त देहब हजार गारी'। होली के इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे होली खेलते नजर आ रहे हैं। इनकी नोक-झोंक भी गाने का हिस्‍सा है। इस गाने को दिनेश लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने के ल‍िर‍िक्‍स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गानें के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। र‍िलीज होने के साथ ही ये गाना दर्शकों की होली ल‍िस्‍ट में शामिल हो चुका है। 

अगली खबर