Bhojpuri Shani Bhajan: भोजपुरी में शनिदेव के इस भजन को सुन ढैय्या और साढ़ेसाती के कष्ट को करें दूर, Video

भोजपुरी
Updated Mar 06, 2021 | 06:49 IST

Bhojpuri Shani Bhajan: पुष्पा रानी की आवाज में आप भगवान शनिदेव का भजन 'जय शनिदेव' को सुन बाबा की भक्ति में झूम उठेंगे। गाने में आप कभी कौवे तो कभी गिद्ध पर विराजमान भगवान शनिदेव के दर्शन कर सकते हैं।

Bhojpuri Shani Bhajan: आज शनिवार है महाराज शनिदेव का वार है। इस दिन विधि विधान से भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर आपके सभी कष्टों और दुखों का नास होता है। ऐसे में इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए पुष्पा रानी की आवाज में जयशनि देव की, भगवान शनिदेव का भोजपुरी भजन लेकर आए हैं। जिसे सुन आप शनिदेव महाराज की भक्ती में लीन हो जाएंगे। इस गाने को पुष्पा रानी जी ने अपनी शानदार आवाज दी है। नौ ग्रहों के प्रधान देव भगवान शनि के इस भजन को सुन आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और कष्टों का नास होगा। इस गाने को सुन आप भगवान शनि देव के चरणों में अपनी अर्जी लगा सकते हैं। गाने में आप कभी कौवे तो कभी गिद्ध पर विराजमान भगवान शनिदेव के दर्शन कर सकते हैं। वहीं इस भजन को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो भगवान शनिदेव के प्रति लोगों की भक्ति को दर्शाता है। इस गाने को साल 2019 में इंटरनेट पर रिलीज किया गया था।

अगली खबर